Suicide Case: गाजियाबाद में पत्नी ने नहीं खोला दरवाजा, पति ने घर के बाहर खुद को लगा ली आग, मौत

Man Burned Himself in Ghaziabad
X

गाजियाबाद में युवक ने खुद को लगाई आग।

Suicide Case: गाजियाबाद में दिवाली वाले दिन पति नशे की हालत में घर पहुंचा, तो पत्नी ने दरवाजा खोलने से मना कर दिया। इसके बाद पति घर के बाहर बैठा और उसने खुद को आग लगा ली। मंगलवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Suicide Case: दिवाली वाले दिन गाजियाबाद में एक पति अपने घर पहुंचा। इस समय वो बेहद नशे में था, तो पत्नी ने नाराजगी के कारण दरवाजा नहीं खोला। इस बात से आहत होकर पति ने घर के बाहर बैठे-बैठे खुद के ऊपर डीजल डाल दिया और आग लगा ली। इसके कारण वो बुरी तरह से झुलस गया। आग लगने पर उसने पड़ोसियों का दरवाजा पीटकर मदद की गुहार लगाई। हालांकि जब तक लोगों ने दरवाजा खोला, तब तक वो बुरी तरह से झुलस गया था। आनन-फानन में लोगों ने कपड़ा और मिट्टी डालकर आग को बुझाया।

इसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम को इस बारे में सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को झुलसी हुई हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां से उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया। हालांकि उसे बचाया नहीं जा सका। मंगलवार को इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।

युवक के घर क बाहर बैठे होने और आग लगाने की घटना पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। अब वो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस सीसीटीवी वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे युवक ने खुद को आग के हवाले कर दिया। लेकिन आग लगाने के बाद शायद उसे इतनी जलन हुई कि उसने पड़ोसियों से मदद मांगी। लोगों ने उसकी मदद भी की लेकिन तब तक वो काफी जल चुका था।

जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद के नंदग्राम में रहने वाला एक शख्स टिंकू कुमार नशे की हालत में अपने घर पहुंचा। उसका और उसकी पत्नी का विवाद चल रहा था। इस कारण उसकी पत्नी ने घर का दरवाजा नहीं खोला, तो उसने खुद पर डीजल डालकर आग लगा ली।

पुलिस ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि दिवाली वाले दिन टिंकू नाम के शख्स ने खुद को आग लगा ली। इसके बाद वो खुद को बचाने के लिए लोगों के घर का दरवाजा पीटने लगा। लोगों ने जब तक आग बुझाई वो काफी झुलस गया था। पुलिस उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंची। वहां से उसे दिल्ली सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान मंगलवार को उसकी मौत हो गई।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story