Ghaziabad Roads: गाजियाबाद की 8 सड़कें होंगी इको-फ्रेंडली, पुणे और बेंगलुरु की तर्ज पर होगा रीडेवलपमेंट

Ghaziabad roads will make with GRID
X

ग्रिड के तहत बनेंगी गाजियाबाद की सड़कें।

गाजियाबाद में मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट योजना के तहत 8 सड़कें बनने वाली हैं। इन सड़कों को पुणे और बेंगलुरु की तर्ज पर बनाया जाएगा। ये सड़कें पूरी तरह से इको-फ्रेंडली होंगी। इसके लिए प्रशिक्षण लेने के लिए निगम के अधिकारी पुणे और बेंगलुरु गए हैं।

Ghaziabad Roads: गाजियाबाद में मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट योजना (सीएम ग्रिड) के तहत 8 सड़कें बनाई जाएंगी। ये सड़कें इको-फ्रेंडली होंगी। इन सड़कों को बनाने की तैयारी के लिए निगम अधिकारी पुणे और बेंगलुरु गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि वे चाहते हैं कि गाजियाबाद में ऐसी सड़कें बनाई जाएंगी, जिन पर लोग पैदल या साइकिल से भी चल सकें। सड़कों के दोनों तरफ हरियाली का ध्यान रखा जाएगा। इसके लिए पेड़ और पौधे लगाए जाएंगे। इन सड़कों को बनाने में लगभग 500 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

दो चरणों में बनेंगी इको-फ्रेंडली सड़कें

जानकारी के अनुसार, योजना के तहत पहले चरण में हिंडन एयरफोर्स स्टेशन से मोहननगर बस स्टैंड तक और शेषनाग द्वार से हिंडन एयरफोर्स स्टेशन तक सड़क बनाई जाएगी। वहीं दूसरे चरण में इंदिरापुरम में पांच सड़कें और कौशांबी में एक सड़क बनाई जाएगी। इस परियोजना की निगरानी अर्बन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर एजेंसी (यूरिडा) द्वारा की जा रही है।

5 सदस्यों की टीम भेजी गई पुणे और बेंगलुरु

यूरिडा ने सड़क निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता एनके चौधरी की निगरानी में 5 सदस्यों की टीम बनाई, जिसे पुणे और बेंगलुरु भेजा गया है। दोनों ही शहरों में सीएम ग्रिड की ईको फ्रेंडली सड़कें हैं। इन सड़कों पर वाहन चालकों के साथ ही पैदल चलने वाले लोगों और साइकिल से चलने वाले लोगों के लिए भी व्यवस्था की जाएगी।

मिलेंगी ये सुविधाएं

एनके चौधरी ने जानकारी दी कि टीम ने सीएम ग्रिड की सड़कों का निरीक्षण पूरा कर लिया है। इसके बाद गुरुवार को बेंगलुरु और शुक्रवार को पुणे में प्रशिक्षण लेने के बाद फिर से सड़कों को देखा जाएगा। इन शहरों की तरह ही गाजियाबाद में सड़कें बनाई जाएंगी। इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। सड़कों पर इलेक्ट्रिक बसें दौड़ेंगी। ई-बस शेल्टर बनाए जाएंगे। साइकिल चालकों के लिए साइकिल ट्रैक और पैदल चलने वालों के लिए फुटपाथ बनाए जाएंगे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story