Delhi Crime: सलमान त्यागी-सद्दाम गौरी गिरोह का गैंगस्टर गिरफ्तार, दिल्ली-पंजाब में बदल रहा था ठिकाने

Delhi News Hindi
X

दिल्ली पुलिस ने गैंगस्टर हरसिमरन उर्फ बादल को गिरफ्तार किया। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Delhi Crime: दिल्ली पुलिस ने कुख्यात अपराधी सलमान त्यागी और सद्दाम गौरी गिरोह के वॉन्टेड बदमाश तलविंदर सिंह उर्फ जारा को गिरफ्तार किया है।

Delhi Crime: दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने कुख्यात गैंगस्टर सलमान त्यागी और सद्दाम गौरी गिरोह के वॉन्टेड बदमाश तलविंदर सिंह उर्फ जारा को पंजाब के अमृतसर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि बदमाश बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। वो दिल्ली और पंजाब की अलग-अलग जगहों पर छिपकर रह रहा था।

डीसीपी कृष्ण कुमार ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि स्पेशल सेल की टीम ने तलविंदर सिंह को अमृतसर से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में तलविंदर ने बताया कि उसके पिता कपड़ों का कारोबार करते थे। उसने पढ़ाई छोड़कर अपने पिता के कारोबार में हाथ बंटाना शुरू कर दिया। हालांकि कुछ समय बाद वो दिल्ली में एक्टिव सलमान त्यागी-सद्दाम गौरी गिरोह में शामिल हो गया।

बता दें कि हाल ही में गैंगस्टर सलमान त्यागी का शव मंडोली जेल में बैरक में फंदे से लटका मिला था। गैंगस्टर सलमान त्यागी अक्टूबर 2019 से मकोका (महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गेनाइज्ड क्राइम एक्ट) के तहत जेल में बंद था। जेल प्रशासन के अनुसार, शुक्रवार रात सलमान त्यागी जेल नंबर 15 की एक बैरक में अकेला था। वो लगभग 11.30 बजे बैरक में लगी लोहे की जाली के सहारे फंदे से लटका मिला था। जेल प्रशासन ने इस बारे में सलमान के घर वालों को जानकारी दी थी।

पुलिस जानकारी के अनुसार, गैंगस्टर सलमान त्यागी वेस्ट दिल्ली के हरि नगर थाना इलाके के तिहाड़ गांव का रहने वाला था। उसके ऊपर हत्या, जबरन वसूली, डकैती, लूट, फिरौती और मकोका समेत लगभग 25 मामले दर्ज थे। पुलिस का दावा था कि गैंगस्टर सलमान त्यागी ने मेरठ के सद्दाम गौरी के साथ मिलकर संगठित अपराध करने वाला गिरोह बना लिया। इस गैंग में 21 से ज्यादा कुख्यात बदमाश हैं। जिनमें इसके चाचा और भाइयों ने नाम भी शामिल हैं।

मकोका मामले में तीस हजारी कोर्ट ने 10 दिसंबर 2024 को सलमान समेत गैंग के 15 सदस्यों के खिलाफ आरोप तय किए थे। वहीं इस मामले पुलिस की तरफ से बनाए गए 5 आरोपियों को दोषमुक्त किया गया था। वहीं सुनवाई के दौरान ही सलमान त्यागी के चाचा इब्राहिम त्यागी की मौत हो चुकी थी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story