Gangster Rohit Godara: रोहित गोदारा ने 'हैरी बॉक्सर' की हत्या के लिए दिए थे 2 करोड़...बदमाश रमन का बड़ा खुलासा
रोहित गोदारा के दो बदमाश हैरी बॉक्सर की हत्या मामले में गिरफ्तार।
Gangster Rohit Godara: हरियाणा STF की करनाल यूनिय ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के करीबी गैंगस्टर रोहित गोदारा और अमेरिका में हुए एक जानलेवा हमले से जुड़ी साजिश का भंडाफोड़ कर दिया है। पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार बदमाश रमन ने इस मामले को लेकर बताया कि रोहित गोदारा ने ही गोल्डी बराड़ के खास हैरी बॉक्सर की हत्या करने के लिए उसे 2 करोड़ की सुपारी दी थी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2024 में लॉरेंस बिश्नोई के खास सुनील यादव की अमेरिका में हत्या कर दी गई थी, जिसमें बदमाश रमन शामिल था। बदमाशों को सुनील पर शक था कि उसी के बयान पर पंजाब पुलिस को उनकी गैंग के गुर्गे अंकित भादू के बारे में पता लगा था। साल 2019 में पंजाब पुलिस ने अंकित भादू को मुठभेड़ में मार दिया था। वहीं बदमाश रमन सुनील की हत्या के लिए मुख्य रूप से साजिश और फायरिंग में शामिल था।
बदमाश रमन ने क्या खुलासा किया ?
पूछताछ में रमन ने बताया कि वह कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा के साथ मिलकर काम करता है। हैरी बॉक्सर की हत्या करने के लिए भी उसने रोहित गोदारा से 30 हजार डॉलर एडवांस लिए थे, पैसा मिल जाने के बाद रमन ने अमेरिका में ही एक अमेरिकी शूटर के साथ मिलकर हैरी बॉक्सर पर फायरिंग की थी, फायरिंग के दौरान हैरी बॉक्सर जैसे-तैसे बच गया, लेकिन गोल्डी बराड़ गैंग का बनवारी गोदारा मारा गया था, जो उस वक्त हैरी बॉक्सर के साथ था।
दोनों बदमाश 7 दिन की रिमांड पर
हैरी बॉक्सर बच जाने के बाद रमन और उसके साथियों को डर लगने लगा कि गोल्डी बराड़ और हैरी बॉक्सर मिलकर उनकी हत्या करवा देंगे। जिसके बाद रमन अपने दोनों साथियों के साथ मिलकर भारत भाग आया। करनाल की STF को जब बदमाशों के बारे में पता लगा तो उन्हें टीम ने गिरफ्तार कर लिया गया। STF ने आरोपियों को 7 दिन की रिमांड पर लिया है।
हरियाणा आईजी STF सतीश बालन के मुताबिक, 'हैरी बॉक्सर की हत्या करने के लिए गैंगस्टर रोहित गोदारा ने दो करोड़ रुपये में रमन को कॉट्रेक्ट दिया था। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया है। रमन और उसके साथियों ने रोहित गोदारा के नाम का इस्तेमाल कर कारोबारियों से फिरौती भी मांगी थी।'
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com साथ।
