Link Expressway: 74 किलोमीटर लंबा लिंक एक्सप्रेसवे यमुना सिटी के इन 10 सेक्टरों को जोड़ेगा, पढ़ें डिटेल
लिंक एक्सप्रेसवे यमुना सिटी के10 सेक्टरों को करेगा कनेक्ट।
Yamuna Link Expressway: ग्रेटर नोएडा में गंगा एक्सप्रेसवे को यमुना एक्सप्रेसवे से कनेक्ट करने वाले 74 किलोमीटर लंबा लिंक एक्सप्रेसवे को नोएडा-ग्रेटर नोएडा की तर्ज पर बनाया जाएगा। इस एक्सप्रेसवे से यमुना सिटी के 10 से ज्यादा आवासीय और औद्योगिक सेक्टरों को कनेक्ट किया जाएगा। इसके साथ ही एक्सप्रेसवे के किनारे पर प्रदेश की पहली सेमीकंडक्टर यूनिट, जापानी, कोरियन, फिनटेक और फिल्म सिटी बनाई जाएगी। हालांकि अभी इस परियोजना के डिजाइन पर काम चल रहा है।
उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPEIDA) द्वारा गंगा और यमुना एक्सप्रेसवे को कनेक्ट करने के लिए 74.3 किलोमीटर लंबा ग्रीन फील्ड लिंक भी बनाया जाएगा, इसके निर्माण पर 1246 करोड़ रुपए खर्च करने की संभावना जताई जा रही है। उत्तर प्रदेश सरकार ने इसके बजट को भी मंजूरी दे दी है। इस लिंक की सहायता से एक्सप्रेसवे यमुना सिटी के सेक्टर-4, 4A, 5, 5A, 10, 11, 21, 28, 33, 34 और दूसरे सेक्टरों , जिनमें सेक्टर 5 A जापानी सिटी, 4ए कोरियन, 11 फिनटेक और 21 फिल्म सिटी के लिए प्रस्तावित है।
इन शहरों को होगा फायदा
ऐसा कहा जा रहा है कि सेक्टर-5 शहर का सबसे प्राइम आवासीय सेक्टर होगा। वहीं सेक्टर-10 में इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर, 28 में सेमीकंडक्टर और मेडिकल डिवाइस पार्क, 33 और 34 में दूसरे सामान्य औद्योगिक गतिविधियां शामिल होंगी। यीडा के CEO आरके सिंह के मुताबिक, 'लिंक एक्सप्रेसवे यमुना सिटी के सेक्टरों को नई पहचान देगा, यह सेक्टर एक्सप्रेसवे के पास होंगे। इससे सेक्टरों में बसावट और औद्योगिक गतिविधियां तेज होगी। एयरपोर्ट समेत दिल्ली, मुंबई समेत आगरा, मेरठ समेत दूसरे शहरों के लिए सीधी कनेक्टिवटी होगी।'
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।
