Delhi Food: यहां लग रहा अनोखा तड़का... ट्रेड फेयर का चटपटा खाना भूल जाएंगे

Best Restaurant Near Pragati Maidan
X

प्रगति मैदान के पास बेस्ट रेस्टोरेंट। 

दिल्ली के ट्रेड फेयर में खाने पीने के स्टॉल पर भी लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। आज हम प्रगति मैदान के पास स्थित ऐसे रेस्टोरेंट्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो सालों से लोगों के दिल पर राज कर रहे हैं।

दिल्ली में 14 नवंबर से शुरू हुए ट्रेड फेयर में लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। एक तरफ जहां लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं, वहीं एक छत के नीचे अलग-अलग राज्यों के प्रसिद्ध व्यंजनों का स्वाद ले रहे हैं। आज हम आपको ट्रेड फेयर में परोसे जा रहे व्यंजनों के बारे में नहीं बताने जा रहे। हम आपको ट्रेड फेयर से बाहर के ऐसे रेस्टोरेंट्स के बारे में बताएंगे, जहां ट्रेड फेयर खत्म होने के बाद भी कभी भी किसी भी वक्त स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद ले सकते हैं। तो चलिये देर किए बिना बताते हैं प्रगति मैदान मेट्रो स्टेशन के पास स्थित प्रसिद्ध रेस्टोरेंट्स के बारे में...

कैफे लोटा

प्रगति मैदान के पास भैरो मैदान पर स्थित नेशनल क्राफ्ट म्यूजियम के गेट नंबर 2 पर कैफे लोटा स्थित है। यहां से आप उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत के व्यंजनों का स्वाद ले सकते हैं। इसके अलावा, चाइनीज और मुगलई समेत अन्य व्यंजनों का भी स्वाद ले सकते हैं। यही नहीं, इनकी ड्रिंक्स का मैन्यू देख आप डिसाइड नहीं कर पाएंगे कि कौन सी ड्रिंक को ऑर्डर करें। अब आप खर्चे का सोच रहे होंगे। तो बता दें कि यहां दो लोगों के खाने का औसत खर्चा 2500 रुपये के आसपास है। यह रेस्टोरेंट सुबह 8 बजे से रात 9:30 बजे तक खुला रहता है। अगर आपका यहां आना हो तो सत्तू पराठा अवश्य ट्राई करना। इसके अलावा हिमाचली थाली भी खासी प्रसिद्ध है।

गुलाटी रेस्टोरेंट

प्रगति मैदान मेट्रो स्टेशन से चार किलोमीटर की दूरी पर गुलाटी रेस्टोरेंट है। यह भी रेस्टोरेंट उत्तर भारतीय, मुगलई और अन्य व्यंजनों के लिए खासा प्रसिद्ध है। यहां दो लोगों के खाने का औसत खर्चा 1200 से 1400 रुपये के बीच है। यह दोपहर 12 बजे से रात 12 बजे तक खुला रहता है। गुलाटी रेस्टोरेंट की शुरुआत 1959 में एक छोटे ढाबे के रूप में हुई थी। अब यह एक फाइन डाइनिंग रेस्तरां बन गया है। अगर आपका प्रगति मैदान आना हो तो एक बार इनके हाथों का स्वाद भी अवश्य लेना चाहिए।

प्रगति मैदान के पास प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड

प्रगति मैदान के पास सरदार जी ऑमलेट वाले और बाबू शाही बाबर्ची की दुकान प्रसिद्ध है। बाबू शाही बाबर्ची की हांडी मटन सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। बताया गया है कि यहां पर बिरयानी थोक में किलो के हिसाब से बेची जाती है। यह दुकान 40 साल पुरानी है और आज भी सालों से लोग यहां आकर पारंपरिक मुगलई व्यंजनों का स्वाद ले रहे हैं।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story