Messi Delhi Visit: जय शाह ने मेसी को गिफ्ट की टीम इंडिया की जर्सी, ऑटोग्राफ वाला बैट और T20 वर्ल्ड कप का टिकट

फुटबॉलर लियोनेल मेसी से सीएम रेखा गुप्ता ने की मुलाकात।
Messi Delhi Visit: अर्जेंटीना के महान फुटबॉलर लियोनल मेसी सोमवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम पहुंचे, जहां उनका शानदार अंदाज़ में सम्मान किया गया। इस खास मौके पर ICC चेयरमैन जय शाह ने मेसी को T-20 वर्ल्ड कप की इनविटेशनल टिकट भेंट की।
सम्मान समारोह के दौरान मेसी को भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी दी गई, जबकि जय शाह ने उन्हें 2024 T-20 वर्ल्ड कप टीम के खिलाड़ियों के ऑटोग्राफ वाला बैट भी गिफ्ट किया। क्रिकेट और फुटबॉल के इस खूबसूरत संगम ने स्टेडियम में मौजूद हजारों फैंस को रोमांचित कर दिया।
स्टेडियम में कदम रखते ही मेसी ने हाथ हिलाकर फैंस का अभिवादन किया। इसके बाद उन्होंने अपने साथी खिलाड़ियों रोड्रिगो डी पॉल और लुईस सुआरेज के साथ मिलकर दर्शकों की ओर फुटबॉल किक की। एक किक इतनी जोरदार थी कि गेंद सीधे स्टेडियम के दूसरे माले तक पहुंच गई, जिसे देखकर फैंस झूम उठे।

कार्यक्रम के दौरान मेसी ने बच्चों के साथ फुटबॉल खेला और तस्वीरें खिंचवाईं, जिससे माहौल और भी यादगार बन गया। इससे पहले स्टेडियम के बाहर मेसी की एक झलक पाने के लिए फैंस की भारी भीड़ देखने को मिली।
हालांकि, सुबह दिल्ली में घने कोहरे के कारण मेसी की फ्लाइट को कुछ समय के लिए रोक दिया गया था और उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ा। बाद में वे करीब दोपहर 3 बजे दिल्ली पहुंच सके।
Messi Delhi Visit: दिल्ली में मेसी का चला जादू- देखें तस्वीरें
मेसी का यह दौरा भारतीय खेल प्रेमियों के लिए एक यादगार पल बन गया, जिसे फैंस लंबे समय तक नहीं भूल पाएंगे।
Live Updates
- 15 Dec 2025 5:12 PM
सीएम रेखा गुप्ता ने मेसी से की मुलाकात
BCCI चेयरमैन जय शाह ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी, रोड्रिगो डी पॉल और लुइस सुआरेज़ को भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी भेंट की। वहीं दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता भी मौजूद रही।
#WATCH | ICC Chairman Jay Shah presents jerseys of the Indian Cricket team to star footballers Lionel Messi, Rodrigo De Paul and Luis Suárez at the Arun Jaitley Stadium in Delhi.
— ANI (@ANI) December 15, 2025
Delhi CM Rekha Gupta is also present.#GOATIndiaTour | #Messi𓃵 pic.twitter.com/9fMyAgHwvk - 15 Dec 2025 4:56 PM
अरुण जेटली स्टेडियम में पहुंचे मेसी
फुटबॉलर लियोनेल मेसी दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में पहुंच गए है। स्टेडियम मे मौजूद सभी फैंस उनका अभिवादन कर रहे हैं।
Leo Messi taking a lap around the stadium in New Delhi 🐐 pic.twitter.com/rfJouDLgPc
— We Are Messi 🔟 (@WeAreMessi) December 15, 2025 - 15 Dec 2025 4:20 PM
मेसी अरूण जेटली स्टेडियम के लिए रवाना
स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी दिल्ली के लीला पैलेस होटल के बाद अरूण जेटली स्टेडियम के लिए रवाना हुए।
#WATCH | Star footballer Lionel Messi leaves from the Leela Palace Hotel in Delhi. He is the national capital for the fourth and final leg of his G.O.A.T. India Tour 2025. #GOATIndiaTour2025 #Messi𓃵 pic.twitter.com/oEr1CKIYxC
— ANI (@ANI) December 15, 2025 - 15 Dec 2025 3:51 PM
लीला पैलेस होटल पहुंचे मेसी
ग्लोबल फुटबॉल आइकन लियोनेल मेसी अपने G.O.A.T इंडिया टूर के आखिरी पड़ाव के लिए लीला पैलेस होटल पहुंचे।
VIDEO | Delhi: Global football icon Lionel Messi arrives at Leela Palace Hotel for the final leg of his G.O.A.T India tour.
— Press Trust of India (@PTI_News) December 15, 2025
(Full VIDEO available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/yRDOaSHfVG - 15 Dec 2025 3:08 PM
अरुण जेटली स्टेडियम पहुंच फैंस
फुटबॉल स्टार लियोनेल मेसी को देखने के लिए फैंस अरुण जेटली स्टेडियम पहुंच गए हैं। अर्जेंटीना के फुटबॉलर मेसी अपने G.O.A.T. इंडिया टूर 2025 के चौथे और आखिरी लिग के लिए यहां आए हैं।
#WATCH | Delhi: Football fans arrive at Arun Jaitley Stadium to watch football star Lionel Messi. The Argentine footballer will be here for the fourth and final leg of his G.O.A.T. India Tour 2025. pic.twitter.com/ln0zY3tua6
— ANI (@ANI) December 15, 2025
