Ghaziabad Crime: शादी से पहले मंगेतर से मिलने गई युवती से रेप, करोड़ों का मांगा दहेज, केस दर्ज

Delhi Rape Case
X

शादी का झांसा देकर महिला से रेप।

Ghaziabad Crime: गाजियाबाद की एक युवती ने पुलिस में शिकायत दी है कि साहिबाबाद के लड़के के साथ उसका रिश्ता तय हुआ था। उसने मिलने के लिए बुलाया और फिर दुष्कर्म किया।

Ghaziabad Crime: गाजियाबाद नगर कोतवाली क्षेत्र में एक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। एक लड़की शादी का रिश्ता तय होने के बाद मंगेतर से मिलने गई थी। इस दौरान मंगेतर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने करोड़ों का दहेज भी मांगा। ऐन वक्त पर करोड़ों के दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उसने शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद युवती ने पुलिस कमिश्नर से शिकायत की। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

नगर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली युवती का कहना है कि उसकी शादी गाजियाबाद के ही साहिबाबाद इलाके के करहेड़ा कॉलोनी में रहने वाले अंकुर चौहान से तय हुई थी। दोनों परिवारों के बीच लगभग 60 लाख रुपए के दहेज के लिए बातचीत के बाद रकम तय हुई। युवती का कहना है कि उसके पिता ने लड़के को देने के लिए एक महंगी कार भी बुक कर दी थी।

इसके बाद 24 अक्टूबर को लड़के के ताऊ, चाचा और मां ने उसके पिता को फोन करके मोहननगर स्थित एक मॉल में मिलने के लिए बुलाया। दोपहर लगभग 2 बजे वो अपने माता-पिता व अन्य परिजनों के साथ वहां मिलने के लिए पहुंची। वहां उसका मंगेतर अंकुर, उसके ताऊ, चाचा और मां पहले से मौजूद थे। इस दौरान बातचीत हुई और अंकुर ने सबके सामने शादी करने से इनकार कर दिया। लड़की के घरवालों ने शादी से इनकार करने का कारण पूछा, तो इस पर अंकुर ने कहा कि लड़के पक्ष के लोग जो मांगें कर रहे हैं, उन्हें लड़की पक्ष पूरा नहीं कर पा रहा है। इसके कारण वो शादी नहीं करेगा।

महिला का आरोप है कि रिश्ता तोड़ने से पहले ही अंकुर चौहान ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। एक अक्टूबर को लड़की को लेकर वह नोएडा सेक्टर-70 स्थित रूमासिया रेजिडेंसी सोसायटी के एक फ्लैट में पहुंचा। उसने वहां शादी का हवाला देकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए थे। उसका कहना है कि उसने अपने परिजनों को इस बारे में नहीं बताया, क्योंकि कुछ दिनों में ही उनकी शादी होने वाली थी।

हालांकि आरोपी ने अचानक से करोड़ों रुपए की मांग रख दी, जबकि शादी पहले 60 लाख रुपए में तय हुई थी। पुलिस ने इस मामले में 30 अक्टूबर को अंकुर चौहान के खिलाफ दुष्कर्म और दहेज प्रतिबंध अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story