Delhi Traffic Jam: दिल्ली में डरा रहे ई-रिक्शा ट्रैफिक उल्लंघन के मामले, लोगों को हो रही परेशानी

दिल्ली में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर रहे ई-रिक्शा चालक।
Delhi Traffic Jam: दिल्ली-एनसीआर में ई-रिक्शा की संख्या में लगातार बढ़ोतरी होती जा रही है। ई-रिक्शा चालक बड़े ही अजीब ढंग से ई-रिक्शा चलाते हैं। इनका जिधर मन होता है, उधर रिक्शा घुमा देते हैं। कभी रॉन्ग साइड, तो कभी अचानक दाएं, बाएं मोड़ देते हैं। मेट्रो स्टेशन और बाजारों के आसपास गलत तरीके से रिक्शा खड़ा कर देते हैं और कहीं पर भी अचानक से ब्रेक लगा देते हैं। इनकी इस तरह की हरकत के कारण यातायात प्रभावित होता है। साथ ही लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
ड्राइवर गलत तरीके से वाहन चलाते हैं, जिसके कारण जाम लग जाता है। पीक ऑवर्स में स्थिति ज्यादा खराब होती है। गलत तरीके से वाहन चलने के कारण ट्रैफिक नियमों का भी जमकर उल्लंघन होता है। इसके कारण यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। चालान की संख्या में भी बड़ी तादाद में बढ़ोतरी हुई है लेकिन हालातों में सुधार नहीं हुआ।
आए दिन लोग सोशल मीडिया पर ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ शिकायतें दर्ज करा रहे हैं। इसको लेकर कोर्ट ने भी चिंता जताई है। अधिकारी इस समस्या का समाधान निकालने की योजना बना रहे हैं लेकिन अब तक किसी मुकाम पर नहीं पहुंच पाए हैं। आंकड़ों की मानें, तो दिल्ली में आधिकारिक तौर पर 1.2 लाख-रिक्शा रजिस्टर्ड हैं। हालांकि इनकी संख्या हकीकत में दोगुनी से ज्यादा ही होगी।
जानकारी के अनुसार, जनवरी से जुलाई के बीच ई-रिक्शा के खिलाफ चालान की संख्या में तीन गुना से ज्यादा बढ़ोतरी हो गई है। साल 2023 में ई-रिक्शा के खिलाफ 89,551 चालान किए गए थे। चिछले साल जुलाई के महीने में ये आंकड़े 1,30,284 चालाम हुए। वहीं इस साल 2,69,612 चालान किए गए।
कैमरे और ऐप के जरिए साल 2023 नें कुल 1,20,039 चालान कए गए। इनमें से 30,488 नोटिस या ऐप-आधारित रिपोर्ट थीं। ,साल 2024 में कुल 1,80,771 चालान किए गए। इनमें से 50,487 नोटिस या ऐप आधारित चालान हैं। इस साल 2025 में जुलाई तक 2,96,772 चालान हुए, जिनमें से 27,160 नोटिस या ऐप आधारित चालान हैं।
साल 2025 में अब तक 25,228 चालान गलत तरीके से वाहन पार्किंग के नोटिस जारी किए गए हैं। वहीं गलत दिशा में गाड़ी चलाने के मामले में 1607 नोटिस जारी किए गए हैं। साल 2023 में गलत तरीके से ई-रिक्शा पार्कि के 46751 मामले थे। साल 2024 में ये मामले बढ़कर 40,419 हो गए। वहीं साल 2025 में जुलाई तक ये मामले बढ़कर 2,05,521 हो गए।
साल 2024 में बिना परमिट के गाड़ी चलाने वालों के चालान की संख्या 25,986 था। साल 2025 में ये बढ़कर 41,394 हो गई। दिल्ली हाई कोर्ट ने सितंबर 2014 में बिना रजिस्ट्रेशन के दिल्ली में चलने वाले ई-रिक्शा को अवैध घोषित कर दिया था।
