DUSU Voting: NSUI ने लगाया EVM से छेड़छाड़ का आरोप, ABVP ने किया पलटवार

डूसू चुनाव के लिए मतदान जारी
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव 2025 के लिए मतदान चल रहा है। मतदान दो पालियों में होगा। पहली पारी में सुबह साढ़े आठ बजे से दोपहर एक बजे तक और शाम की कक्षाओं के लिए दोपहर तीन बजे से शाम साढ़े सात बजे तक वोटिंग होगी। चार पदों के लिए कुल 21 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं, जिनकी किस्मत का फैसला पौने तीन लाख से ज्यादा छात्र करेंगे। डूसू चुनाव से जुड़ी अपडेट्स के लिए इस खबर से जुड़े रहिये...
इस तरह चल रहा वाकयुद्ध
एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी का कहना है कि एबीवीपी के डूसू अध्यक्ष पद के उम्मीदवार का नामांकन रद्द होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में धांधली की जा रही है। उन्होंने किरोड़ीमल कॉलेज, हिंदू कॉलेज और हंसराज कॉलेज में वोटों की हेरफेर और धांधली का आरोप लगाया। कहा कि डीयू के छात्र इसे हरगिज बर्दाश्त नहीं करेंगे।
एबीवीपी दिल्ली के प्रदेश मंत्री सार्थक शर्मा ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हर चुनाव में हारती है और इसका ठीकरा ईवीएम पर फोड़ती है। वही तरीका एनएसयूआई अपना रही है। इसी तरह एबीवीपी और एनएसयूआई इस तरह से एक दूसरे के खिलाफ आरोप प्रत्यारोप कर रहे हैं।
एनएसयूआई हमें बदनाम कर रही- ABVP
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने एनएसयूआई के आरोपों पर पलटवार किया है। एबीवीपी का कहना है कि एनएसयूआई हमें बदनाम करना चाहती है, लेकिन डीयू के छात्र सच्चाई जानते हैं।
The mischief being circulated is nothing but a desperate stunt by NSUI to defame ABVP. Students of DU know the truth, NSUI thrives on drama, not development. ABVP stands for real student welfare.
— ABVP (@ABVPVoice) September 18, 2025
ईवीएम से छेड़छाड़ करने का आरोप
एनएसयूआई ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और डीयू प्रशासन पर ईवीएम से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। एनएसयूआई का कहना है कि जगह-जगह से शिकायतें मिल रही हैं कि ईवीएम पर नीली इंक से ABVP के कैंडिडेट का नाम हाइलाइट किया जा रहा है और छात्रों को डराने-धमकाने की कोशिश हो रही है।
ABVP, DU प्रशासन के साथ मिलकर EVM से छेड़छाड़ कर रही है।
— NSUI (@nsui) September 18, 2025
जगह-जगह से शिकायतें मिल रही हैं कि EVM पर नीली इंक से ABVP के कैंडिडेट का नाम हाइलाइट किया जा रहा है और छात्रों को डराने-धमकाने की कोशिश हो रही है।#VoteChori #DUmeVoteChori pic.twitter.com/q2ezKZ4z2u
एनएसयूआई महिलाओं की भागीदारी पर जोर दे रहा
#WATCH दिल्ली: DUSU चुनाव 2025 के लिए मतदान जारी है। NSUI से DUSU अध्यक्ष पद प्रत्याशी जोसलिन नंदिता चौधरी ने कहा, "छात्रों से बहुत अच्छा समर्थन मिल रहा है। NSUI महिलाओं की भागीदारी पर जोर दे रहा है। मैं कैंपस में छात्रों की सुरक्षा और हॉस्टल की समस्या पर काम करना चाहती हूं।" pic.twitter.com/P6hOGWmmLF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 18, 2025
बैलेट पेपर से भी हो रहा मतदान
हर चुनाव में ईवीएम को टारगेट बनाया जाता है। डूसू चुनाव में ईवीएम के साथ ही बैलेट पेपर की भी व्यवस्था की गई है। 195 पोलिंग बूथ हैं, जहां ईवीएम से वोटिंग हो रही है, जबकि बैलेट पेपर से वोटिंग के लिए 780 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने दिव्यांग छात्रों के लिए भी अलग से पोलिंग बूथ बनाए हैं।
डूसू चुनाव में इन दलों के बीच मुकाबला
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP), कांग्रेस, नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI), वामपंथी छात्र संगठन स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI), एसएफआई से गठबंधन कर चुनाव लड़ने वाला ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) और एसोसिएशन ऑफ स्टूडेंट्स फॉर अल्टरनोटिव पॉलिटिक्स (ASAP) चुनावी मैदान में हैं। एबीवीपी आरएसएस से जुड़ा है, एनएसयूआई कांग्रेस से और एएसएपी आम आदमी पार्टी का छात्र संगठन है।
चुनाव नतीजे कल आएंगे
डूसू चुनाव के नतीजे कल यानी 19 सितंबर को आ जाएंगे। इसके बाद तय हो जाएगा कि उपरोक्त दलों में से किसके हाथ में दिल्ली विश्वविद्यालय की 'सत्ता' हाथ में आएगी।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।
