Nepal Unrest: नेपाल में हिंसा... DTC ने बंद की दिल्ली-काठमांडू बस सर्विस, जानें क्या कहा?

DTC Suspends Delhi Kathmandu Bus Service
X

डीटीसी ने रद्द की दिल्ली-काठमांडू बस सर्विस।

Delhi-Kathmandu Bus Service: नेपाल में चल रहे हिंसक प्रदर्शनों को देखते हुए दिल्ली-काठमांडू बस सर्विस को रद्द कर दिया गया है। जानिए डीटीसी के अधिकारियों ने क्या कहा...

Delhi-Kathmandu Bus Service: पड़ोसी देश नेपाल में राजनीतिक अस्थिरता को देखते हुए दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन यानी डीटीसी ने दिल्ली काठमांडू इंटरनेशनल बस सर्विस सस्पेंड कर दी है। नेपाल में पिछले कुछ दिनों से काफी अराजकता को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। दिल्ली सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली-काठमांडू मैत्री बस सेवा दोनों देशों के मजबूत संबंधों का प्रतीक मानी जाती है।

दोनों देश के लोगों के लिए यात्रा के लिए यह एक अच्छा विकल्प है। अधिकारी ने बताया कि अभी के लिए दिल्ली से नेपाल आने जाने वाली बस सेवाएं स्थगित की जा रही है। जब पड़ोसी देश में स्थिति सामान्य हो जाएगी, तो फिर से बस सेवाएं बहाल कर दी जाएंगी।

किन दिनों पर चलती हैं ये बसें?

डीटीसी के अधिकारी ने बताया कि जिन यात्रियों ने एडवांस में नेपाल जाने वाली बस के टिकट बुक कराए थे, उनके पैसे वापस कर दिए जाएंगे। जानकारी के मुताबिक, ये बसें 1,167 किमी का सफर तय करके नेपाल पहुंचती हैं, जिसका किराया 2800 रुपए तय किया गया है। इस बस सर्विस के तहत हफ्ते में 6 दिन बसें चलती हैं। डीटीसी की ओर से सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को वॉल्वो बसें चलाई जाती हैं। वहीं, नेपाल के मंजूश्री प्राइवेट लिमिटेड ट्रेवल्स द्वारा मार्को पोलो बसें चलाई जाती हैं। मंजूश्री की बसें मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को चलाई जाती हैं।

नेपाल में क्यों हो रही हिंसा?

नेपाल में Gen-Z छात्रों द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ शुरू किया गया प्रदर्शन हिंसा में तब्दील हो गया है। देश के पीएम इस्तीफा देकर भाग गए हैं। वहीं, अन्य कई मंत्रियों ने भी इस्तीफा दे दिया है। नेपाल में सरकार गिरने के कारण सेना ने पूरा नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया है। पड़ोसी देश में अशांति और अराजकता की वजह से भारत में नेपाल के बॉर्डर से सटे हुए जिलों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। नेपाल में कई भारतीय फंसे हुए हैं, जिन्हें निकालने के लिए सरकार प्रयास कर रही है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story