AC Buses: नोएडा वालों के लिए गुड न्यूज, दिवाली से पहले इन शहरों तक चलेंगी 20 AC बसें

Noida Depot
X

नोएडा डिपो से चलेंगी मिनी बसें। 

Noida AC Buses: नोएडा डिपो को 20 नई AC बसें मिलेंगी। संभावना है कि दिवाली से पहले बसों का संचालन शुरू हो जाएगा।

Noida AC Buses: नोएडा वालों के लिए राहतभरी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि नोएडा डिपो से दिवाली से पहले 20 नई AC बसों की शुरुआत होगी। इसे लेकर लखनऊ मुख्यालय की ओर से UP परिवहन निगम गौतमबुद्ध नगर को लेटर भी भेजा चुका है। ऐसा माना जा रहा है कि कानपुर में रजिस्ट्रेशन हो जाने के बाद AC बसों को नोएडा पहुंचाया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक मौजूदा समय में नोएडा और ग्रेटर नोएडा डिपो में कुल 305 बसें हैं। सभी बसें साधारण और CNG से चलने वाली हैं। इनमें अधिकतर बसें नई और अच्छी हालत में हैं। दोनों डिपो से तमाम शहरों के लिए बसें चलती हैं, जिनमें लखनऊ, आगरा, मथुरा, एटा, कासगंज, बदायूं, बिजनौर, हरिद्वार, देहरादून, हल्द्वानी, ऋषिकेश, बरेली समेत अन्य शहरों के लिए बस सर्विस शामिल हैं। डिपो के पास वातानुकूलित बसें नहीं हैं। वहीं दूसरे डिपो की वातानुकूलित बसें नोएडा डिपो से होकर संचालित होती हैं, जिनमें गोरखपुर, लखनऊ, आगरा समेत दूसरे शहरों की बस सेवाएं शामिल हैं।

बसों का होगा रजिस्ट्रेशन

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम गौतमबुद्ध नगर के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार के मुताबिक लखनऊ मुख्यालय से बुधवार को लेटर के माध्यम से नोएडा डिपो को AC बसें देने को लेकर मंजूरी मिल गई है। अधिकारियों ने बसों का निरीक्षण कर लिया है, अब इन बसों का रजिस्ट्रेशन कराया जाएगा। रजिस्ट्रेशन हो जाने के बाद ड्राइवर भेजकर बसों को मंगाया जाएगा।लखनऊ, आगरा और मथुरा के लिए AC बसें चलाना तय कर लिया गया है।

टू-बाई-टू की मिलेगी सर्विस

नोएडा डिपो को मिलने वाली बस टू-बाई-टू होंगी। इन बसों में दोनों तरफ दो-दो सीटें, यानी दाईं ओर 2 और बाईं ओर 2 सीटें होती हैं। यानी कुल 4 सीटें होती हैं। AC बसों की सहायता से यात्रियों का सफर आरामदायक बनेगा। इन बसों को थ्री बाई टू बसों की तुलना में ज्यादा सुविधाजनक और आरामदायक माना जाता है।

चार्जिंग मशीन की मिलेगी सुविधा

नोएडा डिपो में इलेक्ट्रिक बसों के लिए चार्जिंग मशीन लगा दी गई हैं। इनकी सहायता से कम वक्त में बसों को चार्च किया जा सकेगा। ऐसा भी कहा जा रहा है कि 8 डबल डेकर बसों के लिए चार्जिंग मशीन लगाई जा चुकी है। पहले डिपो से पहले प्राइवेट ऑपरेटर की वातानुकूलित जनरथ बसों का संचालन होता था। लेकिन इसे बंद कर दिया गया था। क्योंकि ऐसा सामने आया था कि डिपो से यात्री नहीं मिल रहे, जिसकी वजह से बस का परिचालन घाटे में है। अब 8 साल बाद नोएडा डिपो से AC बसें चलेंगी।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story