Cruise in Yamuna River: नए साल से यमुना में दौड़ेगा क्रूज, दिल्ली टूरिज्म को मिलेगी रफ्तार

Delhi Cruise Service
X

दिल्ली में क्रूज सेवा।

दिल्ली सरकार पर्यटन को बढ़ाने के लिए टूरिज्म को बढ़ावा दे रही है। इसी कड़ी में नए साल से दिल्ली की यमुना नदी में क्रूज चलाने की शुरुआत करने का फैसला लिया गया है।

Cruise in Yamuna River: दिल्ली सरकार ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए यमुना नदी पर क्रूज़ चलाने का फैसला लिया है। इसी सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। हालांकि कुछ काम अभी बाकी है। सूत्रों के अनुसार, दिल्ली की यमुना नदी में फरवरी 2026 से यमुना क्रूज सेवा शुरू की जा सकती है। इसकी शुरुआत की तारीख अभी सामने नहीं आई है क्योंकि इसका काम पूरा होने के बाद ही सटीक तारीख की घोषणा की जा सकेगी। उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना और रेखा गुप्ता सरकार के संबंधित मंत्री इस प्रोजेक्ट की लगातार समीक्षा कर रहे हैं।

क्यों डिले हुआ क्रूज प्रोजेक्ट

बता दें कि क्रूज सेवा को पहले नवंबर 2025 में शुरू किया जाना था। तकनीकी कमी काम और बुनियादी ढांचे की तैयारी के लिए जो समय निर्धारित किया गया था, उतने में ये काम नहीं हो सका है। इसी वजह से लॉन्च की तारीख को आगे बढ़ाया गया है। जानकारी के अनुसार, शुरुआत में क्रूज़ को यमुना के एक विशेष रूप से विकसित कइ गए 6 से 8 किलोमीटर लंबे रूट पर चलाया जाएगा। कहा जा रहा है कि यमुना के इस हिस्से में पानी की गुणवत्ता बाकी हिस्सों के मुकाबले बेहतर है।

कहां से शुरू होगी यमुना क्रूज सेवा

जानकारी के अनुसार, क्रूज की शुरुआत वजीराबाद बैराज के पास सोनिया विहार पुस्ता से की जाएगी। इसके लिए अंतिम पॉइंट जगतपुर शनि मंदिर के पास बनाया गया है। सरकार का मानना है कि इस प्रोजेक्ट से दिल्ली पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही नदी पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। इतना ही नहीं दिल्ली-एनसीआर में लोगों के मनोरंजन के लिए एक और ऑप्शन जुड़ जाएगा। साथ ही (यमुना नदी) को फिर से जीवंत बनाया जा सकेगा। इस प्रोजेक्ट की मदद से नदी सफाई, पर्यावरण-अनुकूल यात्रा, और शहर में एक नई लेज़र/टूरिज्म सुविधा को बढ़ावा मिलेगा।

मिलेंगी ये सुविधा

यमुना क्रूज प्रोजेक्ट से दिल्ली टूरिज्म और ट्रांसपोर्ट डेवेलपमेंट कॉर्पोरेशन (DTTDC) और अन्य सम्बद्ध सरकारी एजेंसियों द्वारा शुरू किया जा रहा है। इसकी पहली नाव 90 यात्रियों के लिए यानी 90 सीटर होगी। इसमें डाइनिंग रेस्टोरेंट, बैठने की व्यवस्था, संगीत-नृत्य आदि भी मनोरंजन की चीजें शुरू की जा सकती हैं। साथ ही लाइफ जैकेट, इनबोर्ड बायो-टॉयलेट और अनाउंसमेंट की सुविधा मिलेगी। ये सुविधा सुबह और शाम दोनों टाइम दी जाएगी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story