Loha Pul Closed: दिल्ली का लोहा पुल पूरी तरह बंद, वाहनों के साथ ट्रेनों की आवाजाही पर भी रोक
दिल्ली के पुराने लोहा पुल पर ट्रेनों की आवाजाही पर रोक।
Loha Pul Closed: दिल्ली में यमुना नदी खतरे के निशान से काफी ज्यादा ऊपर बह रही है। इसके कारण यमुना किनारे बसे इलाकों के घरों में पानी घुस गया। बुधवार सुबह यमुना नदी के जलस्तर 206.86 मीटर तक पहुंच गया। यमुना के उफान पर होने की वजह से खादर समेत ओल्ड उस्मानपुर, गढ़ी मांडू गांव के अलावा अन्य कई इलाकों में बाढ़ का पानी भर गया है। प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर यमुना के लोहा पुल पर ट्रेनों की आवाजाही रद्द कर दी है। इससे पहले मंगलवार शाम को वाहनों और आम लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई थी।
दिल्ली पुलिस ने पुल पर बैरिकेड लगा दिया है। इसके साथ ही पुलिस की टीम और अर्धसैनिक बलों के जवानों को तैनात किया। यमुना का जलस्तर 206 मीटर के पार पहुंचने पर निचले इलाके के लोगों के निकासी का काम शुरू कर दिया गया है। प्रशासन ने यमुना के डूब क्षेत्र में रह रहे लोगों के लिए अस्थायी कैंप भी लगाए हैं। बता दें कि बुधवार सुबह 8 बजे यमुना का जलस्तर 206.83 मीटर दर्ज किया गया।
लोहा पुल बंद होने से कई ट्रेनें रद्द
दिल्ली में यमुना का जलस्तर 206.86 मीटर से ज्यादा ऊपर पहुंच गया। इसकी वजह से बुधवार सुबह 6:30 बजे लोहा पुल पर ट्रेनों की आवाजाही बंद कर दी गई है। इसके कारण लगभग 21 लोकल ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, जो दिल्ली से गाजियाबाद, अलीगढ़, सहारनपुर और मुरादाबाद तक जाती थीं। फिलहाल इन ट्रेनों के रूटों में बदलाव किया गया है। इससे रोजाना ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को भी काफी परेशानी का सामना कर पड़ रहा है।
#WATCH | Delhi | Drone visuals from Loha Pul, where the Yamuna River is flowing above the danger level following incessant rainfall.
— ANI (@ANI) September 3, 2025
Anticipating the possible flood situation, people residing in the low-lying areas have been shifted to safer locations as a preventive measure. pic.twitter.com/8mlyHx40C6
वाहनों के लिए एडवाइजरी जारी
दिल्ली में बाढ़ के खतरे के लेकर सुरक्षा के मद्देनजर पुराने लोहा पुल को बंद कर दिया गया है। वाहनों के साथ ही ट्रेनों की आवाजाही पर भी रोक लगा दी गई है। वहीं, वाहन चालकों के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है।
- आईएसबीटी कश्मीरी गेट/पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन/लाल किला की ओर से आने वाले वाहन चालकों को हनुमान सेतु के नीचे से डायवर्ट करके राजा राम कोहली मार्ग पर बाहरी रिंग रोड लूप से होते हुए गीता कॉलोनी रोड की ओर भेजा जाएगा।
- राजघाट/शांति वन की ओर से आने वाले वाहन रिंग रोड बेला रोड टी-पॉइंट से डायवर्जन के बाद शांति वन चौक से होते हुए राजा राम कोहली मार्ग के जरिए गीता कॉलोनी रोड की तरफ जा सकेंगे।
- उत्तरी-पूर्वी दिल्ली (शाहदरा/सीलमपुर/शास्त्री पार्क) से आने वाले ट्रैफिक को पुश्ता रोड से डायवर्ट करके बाद राजा राम कोहली मार्ग पर लूप से होते हुए रिंग रोड की ओर भेजा जाएगा।
- ईस्ट दिल्ली (अक्षरधाम/मयूर विहार/पांडव नगर) से आने वाला ट्रैफिक गीता कॉलोनी फ्लाईओवर/गीता कॉलोनी रोड टी-पॉइंट से डायवर्ट करके गीता कॉलोनी फ्लाईओवर से होकर शांति वन चौक से होते हुए रिंग रोड (एमजीएम) की ओर जा सकेंगे।
यमुना का जलस्तर बढ़ने के कारण दिल्ली के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया जा रहा है। इसके अलावा कुछ इलाकों में रेस्क्यू ऑपरेशन भी चलाए जा रहे हैं।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
