Women Protest: दिल्ली में बढ़ता अपराध! सड़कों पर प्रदर्शन के लिए उतरीं महिलाएं, आप ने किया समर्थन

Women Protest for Delhi Law and Order
X

दिल्ली में कानून व्यवस्था को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन।

Women Protest: दिल्ली के बवाना इलाके के जेजे कॉलोनी में महिलाओं ने बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार से मांग की है कि ऐसी घटनाओं पर रोकथाम की जाए।

Women Protest: दिल्ली में आए दिन चाकूबाजी और हत्याओं की खबरें सामने आती रहती हैं। इसको लेकर आम आदमी पार्टी के नेता कई बार दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार पर निशाना साध चुके हैं। उनका कहना है कि बीजेपी दिल्ली की कानून व्यवस्था नहीं संभाल पा रही है। इसको लेकर मंगलवार को बवाना इलाके की महिलाओं ने प्रदर्शन किया। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इसका समर्थन किया।

आम आदमी पार्टी की दिल्ली शाखा ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा कि दिल्ली में अपराध बेलगाम हुआ, तो दिल्ली की महिलाओं ने मोर्चा संभाला है। महिलाओं ने बवाना की जेजे कॉलोनी में प्रदर्शन किया। इस दौरान महिलाओं ने बताया कि उनके इलाके में एक महीने के अंदर 18 मर्डर हुए हैं। इसके कारण लोग दहशत में हैं और बच्चों को स्कूल भेजने में भी डर लगता है। बढ़ते अपराध को देखते हुए महिलाओं ने शनिवार को महापंचायत बुलाई है। 'आप' के अकाउंट से सीएम रेखा पर भी निशाना साधा गया। उन्होंने कहा कि सीएम रेखा गुप्ता कहती हैं कि वे महिलाओं की रक्षा करेंगी, क्या ये उनकी रक्षा है?

महिलाओं से बातचीत की गई, तो उन्होंने बताया कि नाबालिगों द्वारा चाकूबाजी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस ने कई मामलों में कुछ लड़कों को पकड़ा है। वहीं उनकी शिकायत है कि इतनी मौत की घटनाएं होने के बावजूद भी प्रशासन सुनवाई नहीं कर रहा है और इलाके के विधायक या पार्षद तक उनसे मिलने नहीं आए।

महिलाओं का कहना है कि उनके इलाके में मर्डर, चोरी, चेन स्नैचिंग, चाकूबाजी और ड्रग्स बेचने जैसे अपराध हो रहे हैं। इन अपराधों पर शिकंजा कसने के लिए कोई काम नहीं कर रहा। पुलिस भी सुनवाई नहीं कर रही। महिलाओं ने दिल्ली सरकार से इंसाफ की मांग की है। उन्होंने कहा कि हम अपने बच्चों को पढ़ा-लिखाकर पालते-पोसते हैं। कोई किसी छोटी-मोटी बात पर चाकूबाजी कर उनकी हत्या कर दी जाती है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story