Delhi Weather Today: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश ने बढ़ाई ठिठुरन, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली में आज सुबह-सुबह हुई बारिश। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Delhi Weather Today 2026: दिल्ली में आज रविवार को फरवरी की शुरुआत से ही बारिश भी शुरू हो गई है। आज 1 फरवरी को सुबह साढ़े 5 बजे ग्रेटर नोएडा समेत राष्ट्रीय राजधानी के कुछ इलाकों में झमाझम बारिश हुई है। बारिश हो जाने से ठंड भी बढ़ गई है, वही तापमान में भी गिरावट आने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग का कहना हिमालयी एरिया में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो चुका है, जिसके प्रभाव से पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों में आने वाले दिनों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। IMD ने दिल्ली समेत राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल और कई राज्यों में अलर्ट जारी किया है।
1 फरवरी को कैसा रहेगा मौसम ?
दिल्ली में आज सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। आज सुबह कुछ इलाकों में बारिश भी हुई है। मौसम विभाग ने राजधानी में आज गरज-चमक के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। IMD का कहना है कि दिल्ली में आज रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है। वहीं 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी। सुबह के वक्त हल्के से मध्यम कोहरा होने की संभावना है। वहीं शाम के वक्त बादलों की गड़गड़ाहट और बिजली की चमक के साथ बारिश हो सकती है। ऐसा कहा जा रहा है कि आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज हो सकता है।
फरवरी 2026 के दौरान शीतलहर वाले दिनों का पूर्वानुमान
— India Meteorological Department (@Indiametdept) January 31, 2026
Outlook for the Cold Wave Days during February 2026
अधिक जानकारी के लिए, कृपया इस लिंक पर जाएं : https://t.co/0Rf2tlyfiO
For more information, visit: https://t.co/i3F2ePzIHF#IndiaWeather #February2026 #RainfallForecast… pic.twitter.com/J86OHBc4DN
कितना रहेगा तापमान ?
मौसम विभाग का कहना है कि राजधानी में 2 से 6 फरवरी तक आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। ऐसे में हल्के से मध्यम कोहरा सुबह के वक्त देखा जा सकता है। इस दौरान दिल्ली का अधिकतम तापमान 17 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिल सकती है। फरवरी माह में राजधानी में मौसम सामान्य से अधिक गर्म रहने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा अधिकतम और न्यूनतम तापमान भी सामान्य से ज्यादा हो सकता है, जिसकी वजह से इस बार गर्मी का मौसम जल्दी शुरू हो सकता है।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।
