Delhi Weather Update: दिल्ली में आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश, IMD ने 7 दिनों के लिए येलो अलर्ट किया जारी

file photo
X

दिल्ली में बारिश 

Delhi Weather Update: दिल्ली में मौसम खुशनुमा होने वाला है। झमाझम बारिश के साथ आंधी और तूफान के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने 7 दिनों के लिए आंधी, तूफान और बारिश का अनुमान लगाया है।

Delhi Weather Update: दिल्ली वालों के लिए राहत की खबर है। भीषण गर्मी की मार झेल रहे दिल्लीवासी झमाझम बारिश के दौर का मजा लेने वाले हैं। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी करते हुए आज से लेकर इस पूरे हफ्ते बारिश का अनुमान जताया है। इसके साथ ही IMD ने चार दिनों तक आंधी तूफान और बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया है। अनुमान है कि इस दौरान 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और तापमान में गिरावट आएगी।

15 जून को दिल्ली का मौसम

मौसम विभाग ने आज 15 जून 2025 की शाम के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री तक रह सकता है।

16 से 18 जून तक कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम

दिल्ली-एनसीआर में 16 जून से 18 जून की शाम के लिए भी आंधी-तूफान के साथ बारिश की आशंका जताई गई है। इसके लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 23 से 26 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 38 डिग्री से 40 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। वहीं इन तीन दिन 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

19 से 21 जून तक कैसा रहेगा मौसम

19 जून के लिए भी तेज आंधी-तूफान और बारिश के आसार जताए गए हैं। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं, मध्यम बारिश होने के भी आसार हैं। इस बीच न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है। इसके बाद मौसम विभाग ने 20 और 21 जून के लिए भी बारिश और तूफान के आसार जताए हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story