Delhi Weather Today: दिल्ली-NCR में छाया घना कोहरा, भारी बारिश की संभावना, पढ़ें मौसम पर ताजा अपडेट

Delhi News Hindi
X

दिल्ली में छाया घना कोहरा। 

Delhi Weather Today 2026: दिल्ली के कईं इलाकों में आज घना कोहरा छाया रहा, जिसकी वजह से विजिबिलिटी कम दर्ज की गई है।

Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में बीते दिन हुई बारिश के बाद तेज हवाओं ने मौसम को ठंडा कर दिया है। आज 2 फरवरी सोमवार को राजधानी के कुछ इलाकों में घना कोहरा देखने को मिला है। हालांकि संभावना जताई जा रही है कि दिन बीतने के साथ धूप भी खिल सकती है।

IMD का कहना है कि बीते 24 घंटे में लगातार चल रही ठंडी हवाओं की वजह से लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ सकता है। फरवरी के पहले हफ्ते की शुरुआत में घने बादलों और सुबह के कोहरे के साथ शुरू हुई है। आज आसमान में बादल छाए रहेंगे, वहीं सुबह के वक्त विजिबिलिटी कम रहेगी। IMD का कहना है कि अधिकतम और न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी दर्ज हो रही है, जिसकी चलते रात के वक्त सर्दी से कुछ राहत मिल सकती है।

ट्रेनें हुई लेट

घने कोहरे की वजह से दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में रेल यातायात पर असर देखने को मिला है। घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी में कमी देखी गई है, वहीं ट्रेनों की रफ्तार भी कम हो गई है। भारतीय रेलवे के मुताबिक, 87 के करीब ट्रेनें तय समय से देरी से चल रही हैं।

घना कोहरा और खराब मौसम इसकी वजह बना है। कई ट्रेनों को डायवर्ट करना पड़ा है. प्रयागराज एक्सप्रेस, हमसफर एक्सप्रेस, रीवा आंनद विहार एक्सप्रेस, दिल्ली पटना तेजस राजधानी एक्सप्रेस भी देरी से चल रही हैं। रेलवे ने सलाह दी है कि यात्रा पर जाने से पहले यात्री ट्रेन की टाइमिंग भी जरूर चेक कर लें।


कब होगी बारिश ?

फरवरी में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ की वजह से 1 से 3 फरवरी तक हल्की से मध्यम बारिश दिल्ली समेत यूपी, बिहार से लेकर पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में हो सकती है। वहीं 5 से 7 फरवरी तक एक और पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और पाकिस्तान के हिमालयी एरिया में उठ सकता है, जिसकी वजह से भारत में असर देखने को मिलेगा। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में हिमपात और यूपी, दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में फिर से झमाझम बारिश हो सकती है।

कितना रहेगा तापमान ?

मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 19 से 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 7 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। IMD का कहना है कि मध्य और ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में 3 फरवरी तक बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है, वहीं मैदानी और निचले पहाड़ी एरिया में मौसम शुष्क रहेगा।

कब होगा मौसम साफ ?

4 फरवरी से मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है। उम्मीद है कि दिल्ली, हरियाणा और पंजाब से बारिश लगभग खत्म हो जाएगी। वहीं उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश जैसे कुछ एरिया में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी भी हो सकती है, वहीं देश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story