Delhi Heat: तपती गर्मी से जूझ रहे दिल्लीवाले, तापमान पहुंचा 42 डिग्री के पार, जानिये कब मिलेगी राहत

weather update
X

राजस्थान मौसम का हाल

Delhi Weather: दिल्ली में प्रचंड गर्मी का सितम जारी है। राजधानी में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। जानिए कब मिलेगी राहत...

Delhi Weather: इन दिनों दिल्ली में लोग भीषण गर्मी और तपती धूप का सामना कर रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में राजधानी का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। दिल्ली में तापमान में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। इस तपती गर्मी और उमस से दिल्लीवासियों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। रविवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि इससे पहले शनिवार को 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

दिल्ली के अलावा एनसीआर के शहरों में गर्मी का सितम जारी है। बताया जा रहा है कि जल्द ही तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के भी पार पहुंच सकता है। हालांकि अगले कुछ दिनों में इस भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। इसको लेकर मौसम विभाग की ओर से पूर्वानुमान जारी किया गया है।

प्रचंड गर्मी से कब मिलेगी राहत?
मौसम विभाग की मानें, तो इस हफ्ते की आखिरी में गर्मी के प्रकोप से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। दिल्ली में 12 जून यानी गुरुवार को तापमान से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, इस दिन राजधानी में बारिश के साथ आंधी का अनुमान है। वहीं, 13 जून को तेज आंधी-तूफान की संभावना जताई गई है।

इस दौरान बारिश की बौछारें भी पड़ सकती हैं। इससे तापमान में गिरावट होगी। मौसम विभाग के मुताबिक, इसके बाद 14 जून को भी बारिश के साथ आंधी की संभावना जताई गई है। इससे दिल्लीवासियों को तपती गर्मी से राहत मिलेगी।

8-9 जून चलेंगी धूल भरी हवाएं
दिल्ली में 8 और 9 जून को धूल भरी हवाएं चल सकती हैं। इसको लेकर मौसम विभाग की ओर से पूर्वानुमान जारी किया गया है। इस दौरान 20-30 की स्पीड से गर्म हवाएं चलेंगी, जिससे गर्मी का सितम बढ़ जाएगा।

इस पूरे हफ्ते कितना रहेगा तापमान?
मौसम विभाग ने अगले 7 दिनों का पूर्वानुमान जारी किया है। इसके मुताबिक, दिल्ली में 8 और 9 जून को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार रहेगा। इसके बाद 10 जून को तापमान में इजाफा होगा, जिससे दिल्ली में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। 11 जून को भी तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा। फिर 12 जून से हल्की राहत मिलने की उम्मीद है।

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में 12 जून को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। इसके बाद 13 जून को तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट देखने को मिल सकती है, जिससे तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। फिर 14 जून को तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक भी पहुंच सकता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story