Delhi Weather: गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

It will rain in Delhi on Republic Day
X

आईएमडी ने दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर बारिश की संभावना जताई। 

मौसम विभाग ने दिल्ली के मौसम को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के मुताबिक इस बार गणतंत्र पर शहर में बारिश होने की संभावना है। पढ़िए क्या है अपडेट?

Delhi Weather: दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों को लेकर मौसम विभाग ने गणतंत्र दिवस पर मौसम में बदलाव होने की चेतावनी दी है। विभाग के मुताबिक इस दिन दिल्ली में हल्की-फुल्की बारिश होने के आसार हैं। IMD की तरफ से दिल्ली के मौसम को येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम में बदलाव का मुख्य कारण पश्चिमी विक्षोभ का सक्रिय होना है।

पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बदला मौसम

यह विक्षोभ पूरे उत्तर भारत के मौसम को प्रभावित करेगा। इसके चलते न सिर्फ दिल्ली बल्कि इसके साथ साथ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में भी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। वहीं अगर दिल्ली के बात करें तो 26 जनवरी को शहर में सुबह के समय हल्का कोहरा रह सकता है और दिन चढ़ने के साथ साथ बादल बढ़ने के बाद बारिश होने की भी संभावना है। इसके अलावा बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से हवा चलने की भी संभावना है जो बारिश के साथ चल सकती हैं।

उत्सव पर पड़ सकता है असर

गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर होने वाली भव्य परेड इस बार मौसम की मार झेल सकती है। अगर बारिश तेज हुई तो परेड में शामिल होने वाले लोगों, दर्शकों और सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती मिल सकती है। IMD की भविष्यवाणी के मुताबिक, 26 जनवरी को बादल छाए रहेंगे और एक-दो बार हल्की बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं। 27 जनवरी को भी इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है।

ठंड बढ़ने के आसार

मौसम विभाग द्वारा दी गई चेतावनी के मुताबिक शहर में बारिश होने से प्रदूषण में कमी आने से हवा की गुणवत्ता बेहतर हो सकती है, जो एक सकारात्मक पक्ष है। कुल मिलाकर, इस गणतंत्र दिवस पर दिल्लीवासियों को ठंड के साथ बारिश का सामना करना पड़ सकता है। IMD की चेतावनी के अनुसार, मौसम का यह मिजाज 26 और 27 जनवरी तक बना रह सकता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story