Delhi Water Crisis: दिल्ली के 29 इलाकों में 2 दिन रहेगा जल संकट, देखें पूरी लिस्ट

दिल्ली के 29 इलाकों में नहीं आएगा पानी। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Delhi Water Crisis: दिल्ली के कईं इलाकों में 2 दिन पानी नहीं आएगा, ऐसे में लोगों को जल संकट का सामना करना पडे़गा। बताया जा रहा है कि राजधानी में अंडरग्राउंड रिजर्वायर (जलाशय) और बूस्टर पंपिंग स्टेशन में वार्षिक फ्लशिंग प्रोग्राम के कारण आज 21 जनवरी बुधवार और कल 22 जनवरी गुरुवार को पानी की किल्लत रहेगी। दिल्ली जल बोर्ड ने इसे लेकर जानकारी दी है।
जल बोर्ड ने लोगों को पहले से पर्याप्त पानी स्टोर करने की सलाह दी है, ताकि जरूरत पड़ने पर इसका इस्तेमाल किया जा सके। इसके अलावा बोर्ड ने लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वाटर टैंकर मंगवाने के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। इन नंबरों की मदद से लोग टैंकर मंगा सकते हैं। जल बोर्ड के मुताबिक 21 जनवरी को मुख्य तौर पर प्रेम कुंज के आसपास के इलाकों में पानी की सप्लाई नहीं होगी, वहीं 22 जनवरी को शहर के 28 इलाकों में पानी सप्लाई नहीं होगा।
आज इन इलाकों में नहीं आएगा पानी
- प्रेम कुंज के आसपास के इलाके।
कल 22 जनवरी को इन इलाकों में सप्लाई रहेगी प्रभावित
- नांगलोई
- GH-12
- पश्चिम विहार
- मुंडका और आसपास की कॉलोनियां
- हिरण कूडणा
- कमरुद्दीन नगर
- निहाल विहार
- रणहौला गांव
- बक्करवाला
- नांगलोई JJC और कैम्प्स
- आर ब्लॉक ज्वालापुरी
- राजधानी पार्क
- फ्रेंड्स एन्क्लेव
- कविता कॉलोनी
- मोहन गार्डन ग्रुप ऑफ कॉलोनी
- मछली मार्केट बूस्टर कमांड एरिया कॉलोनियां
- विकास नगर ग्रुप ऑफ कॉलोनीज
- उत्तम नगर ग्रुप ऑफ कॉलोनीज
- मटियाला क्षेत्र
- हस्तसाल
- दिचाऊं कला
- झरोदा गांव
- मितराऊं गांव
- गोपाल नगर
- सैनिक एन्क्लेव और उससे सटी सभी कॉलोनियां
- चावला गांव
- बदुसराय
- उजवा और दौलतपुर UGRs के कमांड के तहत गांव और कॉलोनियां।
पानी के टैंकर के लिए इन नंबर पर करें संपर्क
- केंद्रीय नियंत्रण कक्ष- 1916
- नांगलोई, मुंडका, निहाल विहार, रणहोला आदि- 8929088540, 18001217744
- दिचाऊं कलां, झारोदा, सैनिक विहार आदि- 9319282596, 18001217744
- केवल पार्क जल आपातकाल- 27681578
- विकास नगर, उत्तम नगर आदि- 8527995838,18001217744
- मछली बाज़ार बूस्टर क्षेत्र- 9650806927, 9650291582
- उजवा और दौलतपुर यूजीआर के अंतर्गत गांव और कॉलोनियां- 8076333915, 8595303540
- मटियाला क्षेत्र- 9650288663, 9750402172, 8920807640
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।
