Delhi Water Crisis: दिल्ली के 16 इलाकों में 5 दिन नहीं आएगा पानी, जल बोर्ड ने जारी की लिस्ट
दिल्ली के 16 इलाकों में रहेगी पानी की किल्लत।
Delhi Water Crisis: दिल्लीवासियों के लिए जरूरी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि राजधानी के 1 दर्जन से ज्यादा इलाकों में अगले 5 दिन तक पानी नहीं आएगा। इसे लेकर दिल्ली जल बोर्ड द्वारा जानकारी दी गई है। जल बोर्ड की तरफ से कहा गया है कि चंद्रावल वाटर वर्क्स के कमांड एरिया में साल 2025-26 के लिए अलग-अलग जलाशयों का वार्षिक फ्लशिंग कार्य किया जाएगा, जिसकी वजह से 22 दिसंबर से 26 दिसंबर तक दिल्ली के करीब 16 इलाकों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। फ्लशिंग कार्य के दौरान वो इलाके प्रभावित हो सकते हैं, जहां पर हसनपुर जलाशय से पानी की सप्लाई की जाती है।
ये इलाके होंगे प्रभावित
- विनय मार्ग
- अकबर रोड
- सरोजनी नगर
- लक्ष्मी बाई नगर
- अशोका होटल
- अकबर होटल
- नेहरू पार्क
- चाणक्य पुरी
- तीन मूर्ति
- दूतावास (एम्बेसीज)
- शांति पथ
- सफदर जंग
- रेस कोर्स
- मौलाना आजाद रोड
- सुजान सिंह पार्क
- पार्लियामेंट लाइब्रेरी।
!!Water Alert!!
— Delhi Jal Board (@DelhiJalBoard) December 21, 2025
The annual flushing programme of various reservoirs under the command area of Chandrawal Water Works for the year 2025-26 will be carried out as per the following schedule.
Date: 22 December 2025 to 26 December 2025
Affected Area: Hasanpur Reservoir@CMODelhi… pic.twitter.com/tZM2kvm43X
वाटर इमरजेंसी नम्बर्स
- ईदगाह- 23537397 और 23677129
- राजिंदर नगर- 28742340
- गुलाबी बाग/शास्त्री नगर- 23650040
- चंद्रावल WW-2- 23819045, 23818525 और 23810930
- वाटर इमरजेंसी नंबर- 1916
जल बोर्ड ने लोगों को दी सलाह
दिल्ली जल बोर्ड ने जनता को पानी का समझदारी से इस्तेमाल करने की सलाह दी है। इसके अलावा बोर्ड ने एक वाटर इमरजेंसी नंबर जारी किया है, जिस पर संपर्क करके लोग पानी के टैंकरों की सुविधा ले सकते हैं। बोर्ड ने आमजन को होने वाली असुविधा के लिए खेद जताया है।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।
