Delhi Building Collapse: उत्तम नगर में ढही इमारत, दमकल और रेस्क्यू टीम ने संभाली कमान

दिल्ली के पंजाबी बस्ती इलाके में ढही 4 मंजिला इमारत।
Delhi Building Collapse: शुक्रवार दोपहर दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में एक बिल्डिंग ढह गई है। इसके मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि बिल्डिंग के मलबे में लोगों के फंसे होने की आशंका है। इसके लिए दिल्ली पुलिस समेत तमाम टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है। बचाव अभियान के लिए दमकल विभाग की 5 गाड़ियां मौके पर भेजी गई हैं।
अधिकारी ने बताया कि उन्हें दोपहर 3.10 बजे घटना की जानकारी मिली। इसके बाद दमकल की पांच गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी गईं। बचाव अभियान अभी जारी है। इमारत के अंदर कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। मलबा हटाने तथा फंसे हुए लोगों को निकालने की कोशिश की जा रही है।
इस बारे में अधिकारी संतोष ने जानकारी देते हुए बताया कि इस हादसे में एक महिला और 12 वर्षीय लड़की को DFS टीम ने बचाया है। लड़की और महिला सुरक्षित हैं। जिस समय महिला को रेस्क्यू किया गया था, उस दौरान महिला बेहोशी की हालत में थी। उसे पास के अस्पताल ले जाया गया। इसके अलावा अभी तक किसी जनहानि के बारे में पता नहीं चल सका है।
उन्होंने बताया कि उन्हें दोपहर 3.10 बजे सूचना मिली थी। इसके बाद दूसरी बचाव टीमों को हादसे के बारे में जानकारी दी गई। दमकल विभाग, पुलिस और अन्य बचाव टीमों ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला। इस दौरान एक 12 वर्षीय लड़की और एक महिला को रेस्क्यू किया गया। दोनों की हालत ठीक है। बचाव कार्य अभी भी जारी है। हालांकि अब तक बिल्डिंग गिरने का कारण पता नहीं चल सका है। इस मामले के बारे में दिल्ली पुलिस को जांच सौंपी गई है। टीम मामले की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट तैयार करेगी।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।
