Guru Ravi Das Jayanti: दिल्ली में आज गुरु रविदास जयंती पर निकलेगी शोभायात्रा, इन रास्तों पर लगेगा ट्रैफिक, पढ़ें एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory
X

दिल्ली में गुरु रविदास जयंती की शोभायात्रा पर पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी।

Guru Ravi Das Jayanti: दिल्ली में आज संत श्री गुरु रविदास की जयंती पर शोभायात्रा निकलेगी, जिसे लेकर ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है।

Guru Ravi Das Jayanti: दिल्ली में आज 1 फरवरी रविवार को संत श्री गुरु रविदास की 649वीं जयंती क अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें भारी संख्या में लोग शामिल होंगे। ऐसे में भारी भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस की तरफ से एडवाइजरी जारी की गई है। पुलिस ने आम लोगों को कुछ खास रास्तों से बचने और वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की सलाह दी है।

जानकारी के मुताबिक, ऐसा कहा जा रहा है कि शोभायात्रा आज दोपहर करीब 2.30 बजे लाल किला मैदान से शुरू हो जाएगी। शोभायात्रा आज रात करीब रात 8 बजे पी एंड टी कॉलोनी में गुरु रविदास मार्ग पर स्थित संत गुरु दास मंदिर पर खत्म हो जाएगी। पुलिस का कहना है कि शोभायात्रा की वजह से मध्य और उत्तरी दिल्ली के कुछ एरिया में यातायात प्रभावित हो सकता है। पुलिस ने भारी भीड़ को देखते हुए और ट्रैफिक का सुचारू प्रवाह बनाए रखने के लिए कड़े इंतजाम किए हैं।

इन रास्तों से गुजरेगी शोभायात्रा

  • जुलूस चांदनी चौक
  • फतेहपुरी
  • खारी बावली
  • सदर बाजार
  • बारा टूटी चौक
  • पहाड़ी धीरज
  • बाड़ा हिंदू राव
  • DBG रोड

इन रास्तों पर लागू होगा डायवर्जन

  • सुभाष पार्क टी-पॉइंट
  • चट्टा रेल चौक
  • फतेहपुरी टी-पॉइंट
  • चर्च मिशन रोड/खारी बावली रोड के टी-पॉइंट
  • बारा टूटी चौक
  • बारा हिंदू राव रोड/रानी झांसी रोड के टी-पॉइंट
  • रानी झांसी फ्लाईओवर के शुरुआती पॉइंट से तीस हजारी की ओर
  • कालकादास चौक
  • R/A बग्गा

इन रास्तों पर जानें से बचें

ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि नेताजी सुभाष मार्ग, SPM मार्ग, चर्च मिशन रोड, खारी बावली रोड, कुतुब रोड, महाराजा अग्रसेन रोड, बारा हिंदू राव रोड, पहाड़ी धीरज रोड, सदर थाना रोड, रानी झांसी रोड, DBG रोड, आर्य समाज रोड, गुरुद्वारा रोड, सरस्वती मार्ग और रवि दास रास्ते पर यातायात प्रभावित रहेगा। ऐसे में लोगों को इन रास्तों पर जानें से बचना चाहिए।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story