Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में आज इन रास्तों से बचकर निकलें, पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

दिल्ली ट्रैफिक एडवाइजरी।
Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में 7 नवंबर को कई जगहों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। इसको लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है। इसमें कहा गया कि संस्कृति मंत्रालय की ओर से दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में वंदे मातरम (भारत के राष्ट्रीय गीत) की 150वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है। शुक्रवार सुबह 7 बजे से इस कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जाएगा।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, इस समारोह में 11 हजार लोगों को आमंत्रित किया गया है। इसके लिए 1 हजार कारें और 300 बसें कार्यक्रम में शामिल होंगी। ऐसे में स्टेडियम के आसपास की सड़कों पर ज्यादा भीड़भाड़ होने की संभावना है। ऐसे में कई रास्तों पर डायवर्जन लागू किया है। पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी...
इन रास्तों पर ट्रैफिक रहेगा डायवर्ट
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, शुक्रवार सुबह 5 बजे से दोपहर 2 बजे तक कई रास्तों पर भारी ट्रैफिक रहने की संभावना है। इस दौरान इन सड़कों पर ट्रैफिक डायवर्जन या प्रतिबंध लागू किए जाएंगे।
- बीएसजेड मार्ग, जेएलएन मार्ग, एमजी मार्ग, आईपी मार्ग, विकास मार्ग।
- सचिवालय रोड और वेलोड्रोम रोड पर कोई भी यातायात अनुमति नहीं होगी।
- शांति वन क्रॉसिंग -> राजघाट -> भैरों मार्ग (एमजीएम दोनों कैरिजवे)।
- गीता कॉलोनी फ्लाईओवर के नीचे -> आईपी फ्लाईओवर -> सलीमगढ़ बाईपास (दोनों कैरिजवे)।
- डब्ल्यू प्वाइंट -> दिल्ली गेट (दोनों कैरिजवे)।
- बहादुर शाह जफर मार्ग और दिल्ली गेट -> राजघाट जेएलएन मार्ग (दोनों कैरिजवे)।
- राजघाट -> किशन घाट / पावर हाउस रोड।
- आईटीओ -> यमुना ब्रिज (आईपी मार्ग और विकास मार्ग) (दोनों कैरिजवे)।
TRAFFIC ADVISORY
— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) November 6, 2025
In connection with the 150th Year Celebration of “Vande Mataram” (National Song of India) by the Ministry of Culture at Indira Gandhi Stadium, Delhi on 07.11.2025, Approximately 11,000 invitees are expected arriving in 1,000 cars and 300 buses
📍 ROADS LIKELY… pic.twitter.com/jT8VIjCrmR
इन रास्तों पर पार्किंग पर प्रतिबंध
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी में बताया कि शुक्रवार को स्टेडियम के आसपास की सड़कों पर गाड़ी पार्क करने की अनुमति नहीं होगी। इनमें वेलोड्रोम रोड, जेएलएन मार्ग, सेक्रेटेरिएट रोड, एमजीएम/रिंग रोड, आईपी मार्ग, सलीमगढ़ बाईपास, बीएसजेड मार्ग, पावर हाउस रोड शामिल हैं। इन सड़कों पर गाड़ी पार्क पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।
