Trade Fair Delhi: ट्रेड फेयर के बाद प्रगति मैदान में लगेंगे ये बड़े व्यापार मेले, नोट कर लें डेट

दिल्ली के प्रगति मैदान में ट्रेड फेयर अपने पूरे शबाब पर पहुंच चुका है। कारण यह है कि वीकेंड की छुट्टी की वजह से लोगों की संख्या में खासा इजाफा देखा जा रहा है। अगर आपको भी अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले देखने की चाह है, तो बता दें कि यह मेला 28 नवंबर तक चलेगा। आखिरी दिन टिकट मिलना मुश्किल होता है, लिहाजा इससे पहले ही ट्रेड फेयर की विजिट कर लेनी चाहिए वरना आपको अगले साल का इंतजार करना होगा। लेकिन, ट्रेड फेयर की समाप्ति के बाद प्रगति मैदान में कई व्यापार मेले लगने वाले हैं। नीचे देखिये पूरी सूची...
फुटवियर इंडिया एक्सपो 2026
नई दिल्ली के प्रगति मैदान में 23 से 25 जनवरी के बीच फुटवियर इंडिया एक्सपो 2026 का आयोजन किया जाएगा। यह फुटवियर, लेदर और फैशन एस्सेरीज उद्योग के लिए भारत के सबसे बड़े व्यापार मेलों में शामिल है। इस व्यापार मेले का उद्देश्य फुटवियर उद्योग के निर्माताओं और वितरकों के साथ ही खरीदारों को एक मंच पर लाना है।
राइडएशिया ईवी 2026 एक्सपो
अगर आप इलेक्ट्रिक वाहनों में रूचि रखते हैं, तो 24 से 26 अप्रैल के बीच राइडएशिया ईवी 2026 एक्सपो में शामिल हो सकते हैं। यहां आपको नवीनतम इलेक्ट्रिक वाहनों के साथ ही ईवी वाहनों के कलपुर्जों के साथ ही ईवी वाहनों के रखरखाव के साथ ही कई महत्पपूर्ण जानकारी मिल जाएगी। इस एक्सपो का भी उद्देश्य ईवी व्हीकल्स निर्माताओं और व्यापारियों के साथ ही खरीदारों के बीच सेतु स्थापित करना है।
गिफ्ट्स वर्ल्ड एक्सपो 2026
शादी विवाह हो, सालगिरह हो, बर्थडे कोई खास मौका हो तो गिफ्ट का चयन करने में कन्फ्यूज हो जाते हैं। लेकिन, प्रगति मैदान में ऐसा व्यापार मेला लगता है, जहां आप जी भरकर गिफ्ट खरीद सकते हैं। इस व्यापार मेले का नाम गिफ्ट वर्ल्ड एक्सपो दिया गया है। यहां विविध प्रकार की उपहार वस्तुए, हस्तशिल्प, स्मृति चिन्ह, प्रीमियम, नवीनताए, स्मृति चिन्ह और यादगार वस्तुओं का प्रदर्शन किया जाएगा। यह गिफ्ट वर्ल्ड एक्सपो दिल्ली के प्रगति मैदान में 30 जुलाई से 1 अगस्त के बीच लगेगा।
अब आप सोच रहे होंगे कि राइडएशिया ईवी एक्पो के बीच करीब तीन माह का अंतर है, तो बता दें कि इस अवधि के बीच भी 23 से 25 मार्च के बीच बिल्ड भारत एक्सपो का आयोजन होगा, जिसका उद्देश्य एमएसएमई और पारंपरिक उद्योगों को सशक्त बनाना है। इसके बीच भी कई व्यापार मेले होने हैं, जिनकी समय-समय पर सूचना दी जाएगी।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।
