Delhi Cafes: दिल्ली के ये टॉप कैफे हैं युवाओं की पसंद, कॉफी डेट के लिए बेस्ट हैं ये प्लेस

Best Places for Coffee Date
X

कॉफी डेट के लिए बेस्ट जगहें।

Delhi Cafes: दिल्ली युवाओं के लिए घूमने के लिए एक बेहतरीन जगह है। जो लोग घरों से बाहर निकलते हैं, वे समय व्यतीत करने के लिए एक अच्छी जगह ढूंढते हैं। ऐसे में दिल्ली के कुछ कैफे अच्छे ऑप्शन हो सकते हैं।

Delhi Cafes: सर्दी के मौसम में गरमा-गरम कॉफी लोगों को बेहद पसंद होती है। साथ ही स्वादिष्ट खाना मिल जाए तो और भी बेहतर होता है। अगर आप अपने दोस्त या किसी पार्टनर के साथ बढ़िया टेस्ट, म्यूजिक, वाइब और बैठने का माहौल चाहते हैं, तो कुछ जगह आपके लिए बेस्ट हो सकती हैं। अगर आप कॉफी पीने के शौकीन हैं, तो दिल्ली में कुछ बेहतरीन कैफे हैं, जहां आपको जरूर एक्सप्लोर करना चाहिए। यहां आप कॉफी डेट प्लान कर सकते हैं।

आमा कैफे

दिल्ली के मजनू का टीला में 'आमा कैफे' फेमस है। अगर आप कॉफी लवर हैं, तो यहां जरूर जाएं। यहां हिमालयन बीन्स से कॉफी बनाई जाती है। इसका स्वाद काफी रिच होता है। कैफे सुबह 7:30 बजे से रात 10 बजे तक खुला रहता है। आप कॉफी के साथ यहां पर कई और चीजों के मजे ले सकते हैं। यहां फास्ट फूड, पिज़्ज़ा, बर्गर और डेसर्ट जैसी कई स्वादिष्ट चीजें मिल जाएंगी।

इंडियन कॉफी हाउस

कनॉट प्लेस में 'इंडियन कॉफी हाउस' दिल्लीवासियों की पहली पसंद है। यहां की फिल्टर कॉफी और साउथ इंडियन स्नैक्स की जोड़ी काफी मशहूर है। यहां का खास अहसास, किफायती दाम, पुरानी यादों वाला माहौल और शांत जगह इसे और भी खूबसूरत बनाता है।

ब्लू टोकाई रेस्टोरेंट

इसके अलावा आप स्ट्रांग और फ्लेवरफुल कॉफी पीने के लिए 'ब्लू टोकाई' रेस्टोरेंट जा सकते हैं। यहां बीन्स को ताजा रोस्ट कर आपकी टेबल तक पहुंचाया जाता है। इसके आउटलेट कनॉट प्लेस, साकेत और गुरुग्राम में हैं। अगर आपको वर्कप्लेस और पढ़ाई के लिए अच्छी जगह चाहिए, तो ये आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है।

स्टारबक्स कैफे

इसके अलावा आप 'स्टारबक्स' भी जा सकते हैं। यहां आप कप वाली कॉफी और रिलैक्स्ड वातावरण का मजा ले सकते हैं। यहां आपको फ्रैप्पुचीनो और अमेरिकानो दोनों का आनंद मिल सकता है। ये जगह दोस्तों और पार्टनर के साथ बैठने और समय बिताने के लिए एक अच्छा ऑप्शन है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story