Delhi Ice Cream Parlors: दिल्ली के 7 फेमस आइसक्रीम पार्लर, यहां मिलता है हर फ्लेवर का स्वाद

दिल्ली के 7 फेमस आइसक्रीम पार्लर
Delhi Famous Ice Cream Parlors: देश की राजधानी दिल्ली में आइसक्रीम गर्मियों के मौसम में ही नहीं बल्कि हर मौसम में खाई जाती है। खाने के बाद आजकल लोग मीठे के तौर पर आइसक्रीम खाना ज्यादा पसंद करते हैं। अगर आप भी आइसक्रीम खाने के शौकीन हैं, तो आपको दिल्ली के इन मशहूर आइसक्रीम पार्लरों के बारे में जरूर जानना चाहिए। यहां पर आपको आइसक्रीम के लगभग हर फ्लेवर का स्वाद आसानी से मिल जाता है।
क्लासिक आइसक्रीम पार्लर

क्लासिक आइसक्रीम पार्लर डिफेंस एनक्लेव में स्थित है। यहां पर आपको स्ट्रॉबेरी, वेनिला, चॉकलेट, कोकोनट से लेकर कॉर्नेटो समेत अनेकों फ्लेवर मिल जाते हैं। इस पार्लर पर रोजाना आइसक्रीम खाने वालों की खूब भीड़ देखने को मिलती है।
कूरेमल्स कुल्फी

कूरेमल्स कुल्फी आइसक्रीम पार्लर का नाम दूसरे स्थान पर आता है। यह चावड़ी बाजार में सीताराम बाजार रोड पर स्थित है। यहां की खास बात है कि इस पार्लर पर फलों से बनाई हुई आइसक्रीम और कुल्फी मिलती हैं। यह आइसक्रीम स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए अच्छी होती हैं। लोगों को यहां अनार, संतरा, आम, इमली, रबड़ी, गुलकंद और नारियल की आइसक्रीम मिलती हैं, जो काफी पसंद की जाती हैं। इस पार्लर की आइसक्रीम को बच्चे, बड़े और बुजुर्ग भी खा सकते हैं।
फ्रूट आइसक्रीम पार्लर

दिल्ली के दयाराम रोड पर स्थित मशहूर फ्रूट आइसक्रीम पार्लर तीसरे स्थान पर आता है। इसकी आइसक्रीम में ड्राई फ्रूट्स और ताजे फलों का इस्तेमाल किया जाता है ताकि लोगों की सेहत अच्छी रहे। अलग-अलग फलों के फ्लेवर की आइसक्रीम मिलने के कारण यह बच्चों का पसंदीदा आइसक्रीम पार्लर होता है। इसकी आइसक्रीम को बच्चे, युवा और बुजुर्ग शौक से खाते हैं।
मिस्टर स्कूप आइसक्रीम पार्लर

मिस्टर स्कूप आइसक्रीम पार्लर दिल्ली का चौथा और सबसे मशहूर आइसक्रीम पार्लर है, जो राजौरी गार्डन और कृष्ण नगर में मौजूद है। यहां पर चॉकलेट आइसक्रीम, ट्रॉफी आइसक्रीम समेत अनेक तरह के फ्लेवर आसानी से मिल जाते हैं। यहां की आइसक्रीम का स्वाद भी लोगों को खूब पसंद आता है।
नेचुरल आइसक्रीम पार्लर

नेचुरल आइसक्रीम पार्लर दिल्ली की सबसे पसंदीदा जगह कनॉट प्लेस में स्थित है। इस आइसक्रीम पार्लर पर फ्रूट्स और ड्राई फ्रूट्स से बनी हुई नेचुरल आइसक्रीम मिलती हैं। सीपी दिल्ली का सेंट्रल एरिया है जिसके कारण यहां पर आइसक्रीम खाने वालों की भीड़ लगी रहती है।
हैवमोर आइसक्रीम पार्लर

हैवमोर आइसक्रीम पार्लर दिल्ली के हौज खास मार्केट में स्थित है। हौज खास युवाओं की पसंदीदा जगह है। इस आइसक्रीम पार्लर पर तमाम तरह के फ्लेवर मिलते हैं। यहां पर आइसक्रीम के साथ-साथ ब्राउनी, बटरस्कॉच, मैगों मैजिक और हॉट चॉकलेट भी आसानी से मिल जाते हैं।
क्रीम बोर्न आइसक्रीम

दिल्ली का क्रीम बोर्न आइसक्रीम पार्लर दिल्ली के कनॉट प्लेस में स्थित है। इस आइसक्रीम पार्लर की खास बात यह है कि यहां आइसक्रीम को सुंदर तरीके से सजाया जाता है। यहां की आइसक्रीम का स्वाद और उसे सजाने का अनोखा तरीका लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। अगर आप भी दिल्ली में रहते हैं या फिर बाहर से घूमने आए हैं, तो इन जगहों की आइसक्रीम का स्वाद चख सकते हैं।
