Delhi Murder: दिल्ली पुलिस ने शिवम हत्याकांड में 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, पूछताछ में किया खुलासा

Delhi News Hindi
X

दिल्ली पुलिस ने शिवम हत्याकांड में आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

Delhi Murder: दिल्ली के तिलक नगर में हुए शिवम हत्याकांड में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Delhi Murder: दिल्ली के तिलक नगर में एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इस मामले में शामिल एक नाबालिग को बाल कानून के तहत हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी सर्विलांस और लगातार दबिशों के बाद कार्रवाई करके आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2 फरवरी को तिलक नगर में 20 वर्षीय शिवम नाम के युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने इस मामले में अक्षत और मणिया को गिरफ्तार किया है।

पुलिस का कहना है कि वारदात वाले दिन उन्हें सूचना मिली थी कि शिवम पर आरोपियों ने चाकू से हमला किया है, सूचना के बाद पुलिस जब मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक घटनास्थल पर मौजूद लोग घायल युवक को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जा चुके थे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।

शिवम की हत्या क्यों की गई ?

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके सबूत इकट्ठा किए और क्राइम टीम और FSL की मदद से जांच शुरू की। पुलिस ने स्थानीय लोगों के बयान के आधार आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। पुलिस जांच में पता लगा है कि निजी विवाद के चलते शिवम की हत्या की गई थी। बताया जा रहा है कि शिवम का एक नाबालिग लड़की से प्रेम संबंध, लेकिन इस रिश्ते से लड़की का भाई और उसके दोस्त नाराज़ थे, जिसके बाद आरोपियों ने चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story