Delhi Rape Case: दिल्ली में बेटे की शर्मनाक करतूत, मां पर खराब चरित्र का आरोप लगा किया दुष्कर्म

Delhi Rape Case
X

दिल्ली में आरोपी बेटे ने मां से की दरिंदगी।

दिल्ली में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक मां ने अपने बेटे के खिलाफ शिकायत दर्ज कर दुष्कर्म के आरोप लगाए। नीचे पढ़ें पूरा मामला...

Delhi Crime News: राजधानी दिल्ली में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने मां-बेटे के रिश्ते को तार-तार कर दिया है। दिल्ली के हौज काजी इलाके में कलयुगी बेटे ने अपनी मां के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। मां ने शिकायत में बताया कि आरोपी बेटा उनके साथ मारपीट भी करता था। पुलिस ने मां की शिकायत पर आरोपी बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, महिला का पति 72 वर्षीय सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी है, जबकि महिला गृहिणी है।

यह शर्मनाक वारदात सेंट्रल जिले के हौज काजी थाना क्षेत्र में हुई है, जहां पर कलयुगी बेटे ने अपनी मां के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 25 जुलाई को महिला अपने पति और बेटी के साथ तीर्थ यात्रा करने के लिए सऊदी अरब गई थी। यात्रा के दौरान आरोपी बेटे ने अपने पिता को फोन किया और खराब चरित्र का आरोप लगाया। बेटे की बात सुनकर पिता ने यात्रा से दिल्ली लौटने पर तलाक देने की मांग की। 1 अगस्त को यात्रा से दिल्ली लौटने के बाद आरोपी ने अपनी मां के साथ मारपीट की।

मारपीट के अगले दिन भी बेटे ने मां के साथ हाथापाई की। पीड़ित मां इन सब हरकतों के डर से कुछ दिनों के लिए अपनी बड़ी बेटी के ससुराल चली गई थी। महिला अपनी बेटी के घर से 11 अगस्त की रात को करीब 9:30 बजे महिला अपने घर वापस लौटी। आरोपी ने उससे अकेले में बात करने के लिए दबाव बनाया और बात करने के बहाने कमरे में ले गया। आरोपी ने दरवाजा बंद कर महिला को धमकाकर चाकू और कैंची दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

डर के वजह से महिला ने इस घटना के बारे में किसी को कुछ नहीं बताया। 14 अगस्त की रात को पीड़िता अपनी छोटी बेटी के साथ उसी कमरे में सो रही थी, उसी रात 3:30 बजे आरोपी बेटे ने फिर से वही शर्मनाक हरकत दोहराई। इसके बाद पीड़िता ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और महिला के दिए गए बयान पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आगे की जांच कर रही है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story