sculptor Ram Sutar: दिल्ली में दिखता है मूर्तिकार राम सुतार का जादू, सड़क से संसद तक बनाई कई प्रसिद्ध मूर्तियां

Sculptor Ram Sutar
X
मूर्तिकार राम सुतार 
देश की कई प्रसिद्ध मूर्तियों को बनाने वाले मूर्तिकार राम सुतार का जलवा राजधानी दिल्ली में सड़क से लेकर संसद भवन तक दिखता है। उनके द्वारा गढ़ी कई मूर्तियां आज भी संसद भवन में हैं।

sculptor Ram Sutar: देश के विख्यात मूर्तिकार राम सुतार सितारों की नगरी मुंबई से देश राजधानी में आए आकर बसे थे। वह सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में नौकरी करते थे। लेकिन उन्हें सरकारी नौकरी राश नहीं आई। क्योंकि वहां अपने मन मुताबिक काम नहीं कर पा रहे थे। इस वजह से साल 1961 को उन्होंने सरकारी से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद उन्हें गोविंद बल्लभ पंत की मनुष्य के आकार की मूर्ति बनाने का चुनौती वाला काम मिला। उन्होंने इस चुनौती को बड़ी ही गंभीरता से लिया और कुछ ही महीनों में प्रतिमा बनाकर तैयार कर दी। इनके द्वारा बनाई गई यह प्रतिमा कई सालों तक रेल भवन के ठीक सामने लगी रही।

मूर्तिकार राम सुतार ने अपने जीवन में सैकड़ों मूर्तियां बनाई। जिन्हें देश दुनिया के हिस्सों में स्थापित किया गया। लेकिन उनके द्वारा बनाई गईं ज्यादातर मूर्तियां राजधानी दिल्ली में लगी हुई हैं। उनकी द्वारा तारशी गई मूर्तियां सिर्फ पत्थर धातुओं की नहीं है बल्कि वह हमारे देश में ऐतिहासिक दस्तावेज के रूप में हैं। उन्होंने अपने सौ साल के जीवनकाल में कई ऐसी मूर्तियों का निर्माण किया जो एक ऐतिहासिक धरोहर बन गई जिनमें स्टेच्यू ऑफ यूनिटी भी एक है। जो दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा है,जिसे लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल को समर्पित किया गया है।

संसद में बनाई मूर्तियां

राम सुतार द्वारा बनाई गई मूर्तियां देश की संसद भवन में भी हैं। यहां स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति उनकी सबसे प्रसिद्ध रचनाओं में से एक है। 1993 में स्थापित हुई यह मूर्ति आज भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचती है। इस मूर्ती में राम सुतार ने गांधी जी के चेहरे पर शांति का ऐसा भाव बिखेरा है कि लोगों को इसे देखने के बाद स्वतंत्रता संग्राम की याद आ जाती है। इसी मूर्ति की डुप्लीकेट गांधीनगर गुजरात में भी स्थापित है। राम सुतार कहते थे कि उन्होंने बचपन में बार बार गांव में गांधी जी के दर्शन किए थे और वह तभी से गांधी जी अनुसरण करके खादी पहनने लगे थे।

शहीद भगत सिंह की मूर्ति

साल 2008 संसद परिसर में राम सुतार द्वारा बनाई गई शहीदे आजम भगत सिंह की मूर्ति को लगाया था 18 फीट ऊंची बनी यह मूर्ति राम सुतार की महत्वपूर्ण में से एक है। इसके अलावा उन्होंने एक छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति बनाई थी जो साल 2003 में स्थापित हुई थी। 21 फुट की इस मूर्ति में छत्रपति शिवाजी महाराज घोड़े पर सवार हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story