Najafgarh Murder: दिल्ली में गैंगवार का आतंक, डबल मर्डर के गवाह की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Najafgarh Murder: राजधानी दिल्ली में गैंगवार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार की रात को नजफगढ़ इलाके में बाइक सवार हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान नीरज तेहलान के रूप में की गई है। यह वारदात शुक्रवार शाम करीब सवा 7 बजे हुई, जब नीरज डिचांव पेट्रोल पंप के पास अपनी कार में बैठा हुआ था। उसी दौरान 2-3 हमलावरों बाइक से आए और नीरज के ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।
पुलिस के मुताबिक, नीरज तेहलान पहले कई आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। उसके ऊपर 1 लाख रुपए का इनाम भी रखा गया था। इसके अवाला पिछले साल फरवरी में नजफगढ़ सैलून डबल मर्डर केस में अहम गवाह था। बताया जा रहा है कि साजिश के तहत नीरज का मर्डर करवाया गया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
टिल्लू गैंग का सदस्य था नीरज
जानकारी के मुताबिक, नीरज तेहलान टिल्लू ताजपुरिया गैंग का सदस्य था। 9 फरवरी, 2024 को दिल्ली के नजफगढ़ में सैलून के अंदर दो लोगों को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। नीरज उस वारदात का गवाह था। इसके अलावा माना जा रहा है कि वह अपने गैंग की जानकारी लीक करके पुलिस को दे रहा था। इसके चलते उसकी हत्या करवा दी गई। द्वारका के DCP अंकित सिंह ने कहा, 'तेहलान पहले भी हत्या और जबरन वसूली के तीन मामलों में शामिल रहा है। वारदात से पता चलता है कि यह घटना किसी पुरानी दुश्मनी की नजीता था।
इस गैंग पर हत्या का शक
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सैलून डबdल मर्डर में शामिल एक शूटर संजीव कुमार अभी जेल में है, जो कि गोगी गैंग का सदस्य है। अधिकारी ने कहा कि संदेह है कि तेहलान ने पुलिस की सैलून हत्याकांड में अपनी संलिप्तता के बारे में बताया था। इसके अलावा संजीव के गैंग के सदस्य भी उससे बदला लेना चाहते थे। बता दें कि सैलून हत्याकांड में सोनू और आशीष नाम की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
वहीं मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस को शक है कि नीरज की हत्या के पीछे कुख्यात गैंगस्टर हर्ष धनकड़ उर्फ चिंटू और विदेश में छिपे संजय दहिया का हाथ हो सकता है। फिलहाल पुलिस ने इलाके को सील कर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाली जा रही है।