CM Rekha Gupta: दिल्लीवालों को दीवाली और होली पर मिलेंगे मुफ्त गैस सिलेंडर, सीएम रेखा गुप्ता ने की घोषणा

CM Rekha Gupta makes a big announcement Delhi residents will get free gas cylinders on Holi and Diwali
X

सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान दिल्ली वालों को होली दिवाली पर मिलेंगे मुफ्त सिलेंडर

CM Rekha Gupta: दिल्ली की मुख्यमंत्री सीएम रेखा ने मंगलवार को एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि राजधानी के हर राशन कार्ड धारक परिवार को जिनकी संख्या 17.5 लाख है। सभी को होली और दिवाली पर मुफ्त गैस सिलेंडर दिए जाएंगे।

CM Rekha Gupta: दिल्ली की मुख्यमंत्री सीएम रेखा गुप्ता ने एक बड़ी घोषणा की है। सीएम ने कहा है कि दिल्ली में रहने वाले सभी राशन कार्ड धारकों को दिवाली और होली पर मुफ्त में गैस सिलेंडर दिए जाएंगे। सीएम ने इसका ऐलान करते हुए कहा कि हमने अपने घोषणा पत्र में इसका वादा किया था कि दिल्ली में सरकार बनाने के बाद दिवाली और होली पर लोगों को मुफ्त गैस सिलेंडर दिए देंगे, जिसे आज कैबिनेट में पास कर दिया गया है।

सीएम ने आगे कहा कि सरकार ने इस योजना के लिए कुल 242 करोड़ रुपए का फंड मंजूर किया है। सीएम ने कहा कि इस होली के त्यौहार पर हम एक-एक कार्ड धारक के खाते में एक-एक गैस सिलेंडर की कीमत उसके अकाउंट में भेजेंगे।

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि हर साल लाभार्थियों को 2 सिलेंडर होली और दिवाली पर दिए जाएंगे। इस बार सिलेंडर होली पर राशन कार्ड धारकों को डीबीटी के जरिए दिया जाएगा। सीएम ने आगे कहा कि दिल्ली में अभी तक सभी रजिस्टर्ड राशन कार्ड धारकों की संख्या 17.5 लाख है। इसके साथ ही सीएम रेखा गुप्ता बताया कि जो लोग गैस सिलेंडर की जगह पाइप लाइन का इस्तेमाल करते हैं उनके खाते में एक गैस सिलेंडर की कीमत यानी कि 850 रुपए ट्रांसफर कर दिए जाएंगे।

बीजेपी का वायदा

भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान अपने घोषणा पत्र में यह वादा किया था कि दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनने के बाद होली और दीपावली पर ईडब्ल्यूएस परिवार की महिलाओं को मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर दिया जाएगा। इसके अलावा आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को 500 रुपए की हर सिलेंडर पर रियायत देने का वादा किया था।

सीएम रेखा गुप्ता अब जाकर अपने घोषणा पत्र में किए गए वादे को पूरा कर दिया है। अगर वादों की बात करें तो भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान एक और वादा किया था, जो अभी तक पूरा नहीं हुआ है। बीजेपी ने दिल्ली की महिलाओं के खाते में हर महीने 2500 रुपए देने का वादा किया था, जो कि अभी तक अधूरा है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story