Delhi Rape Case: जमानत पर बाहर आया रेप केस का आरोपी, पीड़िता को मार दी गोली, गिरफ्तार

Accused shot to Rape Victim
X

रेप के आरोपी ने पीड़िता को मारी गोली। 

Delhi Rape Case: दिल्ली में रेप केस के मामले में जेल में बंद आरोपी बाहर आया, तो उसने पीड़ित महिला को ही गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है।

Delhi Rape Case: दिल्ली के वसंत विहार इलाके में पिछले साल एक महिला ने रेप केस दर्ज कराया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। हाल ही में आरोपी जमानत पर बाहर आया और उसने पीड़ित महिला को गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि महिला एक सैलून में हेड मैनेजर के रूप में काम करती है। आरोपियों ने गुस्से में आकर महिला के सीने में गोली मार दी। महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी अबुजैर सफी समेत उसके साथी अमन शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है।

इस मामले में पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को काले रंग की मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों ने महिला के सीने में गोली मार दी। पुलिस ने बताया कि अबुजैर सफी पर पिछले साल महिला ने रेप केस दर्ज कराया था। हाल ही में वो जमानत पर बाहर आया था। जमानत पर बाहर आने के बाद ही उसने पीड़िता को गोली मार दी। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले। साथ ही तकनीकी निगरानी और सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की। आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद कर ली गई है।

जानकारी के अनुसार, महिला के बयान के आधार पर दिल्ली के वसंत विहार पुलिस स्टेशन में हत्या के प्रयास के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। इसके अलावा दोनों पर शस्त्र अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की, तो उसने बताया कि पीड़िता ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया था। इसके कारण वो नाराज था। वो महिला से लगातार बात करने की कोशिश कर रहा था। कई बार संपर्क करने के बाद भी महिला ने बात नहीं मानी, तो उसने गोली मार दी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story