Delhi Rain Alert: मौसम विभाग की चेतावनी, दिल्ली में अगले 2-3 से घंटे में बारिश-तूफान, हरियाणा के लिए भी अलर्ट

IMD Alert In Delhi
X

दिल्ली में IMD का बड़ा अलर्ट

Delhi IMD Alert: दिल्ली में अगले 2-3 घंटे के दौरान आंधी-तूफान और बारिश होने की संभावना है। इसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

Delhi Rain Alert: राजधानी दिल्ली में मौसम को लेकर IMD ने बड़ा अलर्ट जारी किया है। IMD के मुताबिक, अगले 2-3 घंटे के दौरान दिल्ली में बारिश के साथ तूफान आने वाला है। इस दौरान 40-50 की स्पीड से हवाएं चलेंगी। साथ ही धूल भरी आंधी भी चलने की संभावना है। ऐसे में लोगों को सावधान और सतर्क रहने की सलाह दी गई है। वहीं, दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में भी इसका असर देखने को मिल सकता है।

बीते रविवार को दिल्ली में तेज धूल भरी आंधी और तूफान आया था। साथ ही कई जगहों पर बारिश भी हुई थी। इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली।

हरियाणा के कई जिलों में भी अलर्ट

मौसम विभाग ने हरियाणा के कई जिलों में भी अगले कुछ घंटे के लिए अलर्ट जारी किया गया है। हरियाणा के महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, भिवानी, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, हिसार जिलों में अगले अचानक तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही बादल गरजने और आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story