Delhi: दिल्ली में युवक की पीट-पीटकर हत्या, सुलझा रहा था पड़ोसियों का झगड़ा

Delhi Prem Nagar Man Beaten To Death
X

दिल्ली में शख्स की पीट-पीटकर हत्या।

Delhi Crime: दिल्ली के प्रेम नगर में पड़ोसियों के बीच लड़ाई को सुलझाने गए शख्स की हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों के 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानें पूरा मामला...

Delhi Crime: दिल्ली के प्रेम नगर इलाके से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। इलाके में पड़ोसियों के बीच किसी विवाद को लेकर झगड़ा हो रहा था। इस झगड़े को खत्म कराने के लिए एक शख्स बीच बचाव करने के लिए पहुंचा, जिसमें उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान सुनील कुमार (42) के रूप में हुई है। इस घटना में एक बुजुर्ग भी घायल हो गया।

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ गैर-इरादतन और इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है। यह घटना मंगलवार की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

क्या है पूरा मामला?

पड़ोसी कृष्ण और अजय के बीच पैसे के विवाद पर लड़ाई हुई। जानकारी के मुताबिक, कृष्ण अपनी पत्नी गीता देवी के साथ अजय के घर पैसे की बात करने के लिए पहुंचा था। इस दौरान दोनों परिवारों के बीच झगड़ा होने लगा। तभी सुशील अपने पत्नी के साथ मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव की कोशिश की। आरोप है कि अजय, पिता आनंद, मां सुमित्रा और उसके रिश्तेदार ने मिलकर सुशील की पिटाई कर दी।

मृतक की पत्नी का आरोप है कि अजय की मामी ने ईंट से सुनील के सिर पर जोर से वार कर दिया। इससे सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया। इस मारपीट में सुनील और आनंद गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें संजय गांधी अस्पताल पहुंचाया गया। सुनील की हालत गंभीर थी, जिसके कारण उसे महाराजा अग्रसेन अस्पताल रेफर कर दिया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने क्या बताया?

डीसीपी राजीव रंजन ने बताया कि डेयरी संचालक कृष्ण कुमार धनखड़ ने जनवरी 2024 में अजय और उसके पिता आनंद कुमार के जरिए राजकुमार को 2.5 लाख रुपये उधार दिए थे। राजकुमार सारे पैसे लेकर फरार हो गया, जिसके बाद दोनों परिवारों में विवाद शुरू हो गया। पुलिस ने मृतक की पत्नी अनीता के बयान के आधार पर गैर-इरादतन हत्या के तहत केस दर्ज करके आरोपी पुष्पा, सुमित्रा और आनंद कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा दूसरे पक्ष के आरोपी कृष्ण धनखड़, उनकी पत्नी गीता देवी और बेटे हिमांशु उर्फ मोनू को भी गिरफ्तार किया गया है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story