Delhi Police: दिल वही ले जाएगा... शादियों के सीजन में दिल्ली पुलिस का यह वीडियो वायरल

Delhi Police viral video
X

दिल्ली पुलिस की ओर से जारी किए गए वीडियो से लिए गए दृश्य।

दिल्ली पुलिस अपनी क्रियेटिविटी के लिए पहले से जानी जाती है। अब शादियों के इस सीजन में दिल्ली पुलिस ने ऐसी क्रियेटिविटी दिखाई, जिसकी खुलकर सराहना की जा रही है।

दिल्ली में भी शादियों का सीजन शुरू हो चुका है। ऐसे में सोशल मीडिया पर शादियों के वीडियो वायरल हो रहे हैं। कुछ वीडियो को देखकर लोग भावुक हो रहे हैं, वहीं कुछ हंस-हंसकर लोट-पोट हो रहे हैं। ऐसे मौके पर दिल्ली पुलिस भी कहां पीछे रहती। दिल्ली पुलिस अपनी क्रियेटिविटी के लिए पहले से जानी जाती है, लेकिन इस बार जो वीडियो अपलोड किया, उसे देखकर बोला जा रहा है कि दिल्ली पुलिस को नए जमाने का क्रिएटर मिल गया है। तो चलिये बताते हैं दिल्ली पुलिस के उस वीडियो के बारे में, जिस पर यूजर्स अपना प्यार लूटा रहे हैं।

दिल्ली पुलिस की ओर से इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मां-बाप अपनी बेटी को लड़कों की तस्वीरें दिखाते हैं। शायद वो अपनी बेटी के लिए दूल्हे की तलाश कर रहे हैं। लड़की को पहली तस्वीर दिखाते हैं, जिसमें एक युवक बिना हेलमेट के होता है। लड़की उसके लिए मना कर देती है। दूसरी तस्वीर दिखाई जाती है, जिसमें तीन युवक बाइक पर बैठे होते हैं। लड़की इस फोटो को देखकर भी मुंह बना लेती है।

इसके बाद तीसरी तस्वीर दिखाते हैं, जिसमें एक युवक स्टंट करता दिखता है। लेकिन लड़की उसके लिए भी मना कर देती है। इसके बाद मां-बाप अपना सिर पीटने लगते हैं। फिर एक फोटो दिखाई जाती है, जिसमें युवक हेलमेट पहने नजर आता है। यह देखकर लड़की हां करती है, जिसके बाद मां-बाप भी खुश होने लगते हैं। इसके बाद भी वीडियो खत्म नहीं होता, आगे देखिये लड़का पसंद आने पर लड़की क्या करती है?


यूजर्स लूटा रहे अपना प्यार

दिल्ली पुलिस की इस पोस्ट पर यूजर्स अपना प्यार लूटा रहे हैं। ज्यादातर यूजर्स ने स्माइली और हार्ट की इमोजी भेजी है। मनिनंदर ने लिखा, एडिटर भाई सैलरी कितनी लोगे? विशाल ने लिखा, 'जब दिल्ली पुलिस ने नए ज़माने के क्रिएटर को अपना सोशल मीडिया मैनेजर नियुक्त किया।' एक अन्य यूजर ने लिखा, सोशल मीडिया टीम ने उम्मीद से ज्यादा बेहतर कर दिखाया। बता दें कि अभी तक 1.12 लाख से ज्यादा यूजर्स इस पोस्ट को देख चुके हैं, वहीं 2300 यूजर्स कमेंट कर चुके हैं।


अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story