Delhi Police: दिल्ली पुलिस ने पकड़े 3 अवैध नाइजीरियाई नागरिक, डिपोर्ट करने की प्रक्रिया शुरू

दिल्ली पुलिस ने पकड़े 3 अवैध अफ्रीकी नागरिक।
Delhi Police: दिल्ली पुलिस की साउथ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट ऑपरेशन सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 अवैध नाइजीरियाई नागरिकों को हिरासत में लिया है। ऐसा कहा जा रहा है कि नाइजीरिया उच्चायोग और आव्रजन विभाग ने पुष्टि करते हुए कहा है कि ये लोग भारत आए, लेकिन कभी अपने देश नहीं लौटे।
पुलिस को इनके पास से वैध वीजा डॉक्यूमेंट्स बरामद नहीं हुए हैं, तीनों अफ्रीकी नागरिक बिना वैध वीजा के दिल्ली में रह रहे थे। तीनों अफ्रीकी नागरिक दिल्ली में रहकर हाउसकीपिंग का काम करते थे। पुलिस का कहना है कि तीनों ने खुद अवैध प्रवासी होने की बात को स्वीकार कर लिया है। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, हिरासत में लिए गए लोगों की पहचान एलौमुनो गैब्रियल (29 साल, अमंब्रा, नाइजीरिया), चिनेदु पॉलिनस (33 साल, असаба, नाइजीरिया), और सुनुसी सानी (26 साल, लागोस, नाइजीरिया के तौर पर हुई है। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि यह सभी लोग शाहपुरा (दिल्ली), गुरुग्राम और नोएडा में अपने अफ्रीकी दोस्तों के साथ मिलकर हाउसकीपिंग का काम करते थे। सभी लोग द्वारका के सेक्टर 1 पालम गांव के पास रह रहे थे।
Delhi | The team of Delhi Police Operations Cell, South West District traced/detained three illegal African migrants namely (1) Eloumuno Gabriel R/o Amambra, Nigeria, age 29 years, (2) Chinedu Paulinus R/o Asaba, Nigeria, age 33 years and (3) Sunusi Sani R/o Lagos, Nigeria, age… pic.twitter.com/eTWz0KOFYr
— ANI (@ANI) September 20, 2025
डिपोर्ट करने की प्रक्रिया शुरू
इस मामले में विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (FRRO), नई दिल्ली के सहयोग से इन लोगों को डिपोर्ट करने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। यह कार्रवाई अवैध प्रवास को रोकने और देश की सुरक्षा की दिशा में अहम कदम है। पुलिस का कहना है कि इस तरह के मामलों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। भारत में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।
