Delhi Murder Case: मकान मालिक ने दो दिनों तक किराएदार को बनाया बंधक, फिर कर दी हत्या

प्रतीकात्मक तस्वीर।
Delhi Murder Case: दिल्ली के उत्तर पश्चिम के सुभाष प्लेस इलाके में एक मकान मालिक ने अपने किराएदारों को घर में बंधकर बनाकर रखा। इसके बाद बहुत पीटा। इससे एक की मौत हो गई। इसकी वजह ये थी कि मकान मालिक को शक था कि किराएदारों ने उसका फोन हैक किया है और उसके पास कुछ सिक्के थे, जिन्हें चोरी कर लिया। पुलिस ने आरोपी 31 वर्षीय इरशाद को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
बेल्ट, रस्सी और टर्मिन इंजेक्शन से किया टॉर्चर
इस बारे में जानकारी देते हुए डीसीपी उत्तर-पश्चिमी दिल्ली भीष्म सिंह ने बताया कि तमन्नी और उसका साथी वीरेंद्र जेजे कॉलोनी, शकूरपुर के मकान में किराये पर रहते थे। आरोपी ने दोनों को कमरे में बंद कर दो दिनों तक पीटा। इस दौरान बेल्ट, रस्सी और टर्मिन इंजेक्शन से किया टॉर्चर। दोनों किसी तरह से वहां से भाग कर अपने परिचित नाजिम के घर पहुंचे। तमन्ना को लगातार पेट दर्द और बेहोशी जैसे लक्षण होने लगे। उसे दो बार क्लिनिक ले जाया गया। शनिवार सुबह उसकी हालत ज्यादा खराब हो गई।
9 नवंबर को वह नाजिम और एक परिचित महिला के साथ सुभाष प्लेस थाने पहुंचा। उसने शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उसने मकान मालिक पर घर में बंद कर उसे बेरहमी से पीटने का आरोप लगाया। इसके बाद उसकी हालत और बिगड़ गई और उसे भगवन महावीर अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसे मौत के घाट उतार दिया। पोस्टमार्टम में उसके पेट में भारी मात्रा में खून जमा पाया गया। साथ ही चोट के कई निशान मिले हैं।
दूसरे पीड़ित से संपर्क करने की कोशिश
वारदात में घायल दूसरा पीड़ित वीरेंद्र गंभीर रूप से घबराया हुआ था। पुलिस के पहुंचने से पहले ही बिहार के अपने गांव बिजलपुरा (मधुबनी) चला गया। पुलिस उससे संपर्क करने की कोशिश करने लगी। पुलिस टीम ने आरोपी के दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई ठिकानों पर छापेमारी की। पुलिस ने 11 नवंबर को आरोपी को दिल्ली के रोहिणी से गिरफ्तार कर लिया।
