Delhi Police: महिलाओं की सुरक्षा के लिए दिल्ली पुलिस की पहल, शिष्टाचार दस्ते ने शुरू की पहल

Delhi Police
X

दिल्ली पुलिस।

Delhi Police: दिल्ली पुलिस के शिष्टाचार दस्ते ने महिलाओं से बातचीत कर सफर में उन्हें होने वाली परेशानियों के बारे में जानकारी ली। साथ ही उन्हें आश्वासन दिया कि वे सुरक्षित हैं। इस दौरान उन्हें जागरुक करने के लिए हेल्प लाइन नंबर आदि के बारे में भी बताया गया।

Delhi Police: दिल्ली पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए नई पहल शुरू की है। पुलिस ने सशक्त कदम उठाते हुए शिष्टाचार दस्ते ने अपनी जागरूकता मुहिम चलाई। इस दौरान दिल्ली के कई इलाकों में महिलाओं से मुलाकात कर बातचीत की गई। पुलिस ने उनसे सुरक्षा व्यवस्था के बारे में बातचीत की और उनसे फीडबैक लिया। पुलिस ने घेवरा मेट्रो बस स्टैंड पहुंचकर वहां मजलिस पार्क से टिकरी बॉर्डर जाने वाली बस में महि्लाओं से बातचीत की।

पुलिस के सतर्क दस्ते ने सबसे पहले बस स्टॉप को टार्गेट करते हुए महिला यात्रियों के साथ बातचीत की। उन्हें सेफ्टी ऐप्स के बारे में बताया। साथ ही उन्हें 112 हेल्पलाइन और तुरंत शिकायत दर्ज कराने वाले साधनों के बारे में जागरुक किया। अधिकारियों ने सूचना वाले पर्चे बांटे और यात्रियों को सुरक्षा संबंधी चिंताओं को गर्मजोशी से सुना और महिलाओं को आश्वासन दिया कि उनकी समस्या का जल्द समाधान किया जाएगा।

इस दौरान दस्ते के अधिकारी बाहरी जिला, नई दिल्ली के पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा हमारा कर्तव्य है, साथ ही ये हमारी प्रतिबद्धता है। इस पहल ने सामान्य यात्रा के बीच लोगों से जुड़ाव और आत्मविश्वास को बढ़ाने में मदद की। इससे लोगों को सकारात्मक लगा कि वे यात्रा के दौरान सुरक्षित हैं। पुलिस ने कहा कि सुरक्षा कोई विशेषाधिकार नहीं है। ये एक वादा है और जब शिष्टाचार दस्ता गति पर है, तो कोई महिला अकेले यात्रा नहीं करती है।

बता दें कि दिल्ली पुलिस के शिष्टाचार दस्ते ने महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मार्च निकाला। इस दौरान उन्होंने बहुत सी महिलाओं से बातचीत की। बातचीत के दौरान महिलाओं को सफर के दौरान होने वाली परेशानियों के बारे में पूछा गया। इस दौरान पुलिस ने सुनिश्चित किया कि किसी भी महिला को परेशानी नहीं होनी चाहिए। कई महिलाओं ने पुलिस को कुछ शिकायतें दीं, जिनके बारे में पुलिस ने उन्हें जल्द सुलझाने का आश्वासन दिया है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story