Terrorist Arrest: दिल्ली पुलिस-झारखंड ATS की बड़ी कार्रवाई, रांची से संदिग्ध ISIS आतंकी गिरफ्तार

Delhi Police Arrest Terrorist
X

दिल्ली-झारखंड पुलिस ने ISIS आतंकवादी को किया गिरफ्तार। 

ISIS Terrorist Arrest: दिल्ली और झारखंड पुलिस की टीम ने मिलकर ISIS आतंकी को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने आतंकी के ठिकाने से सबूत भी इकट्ठा किए हैं।

ISIS Terrorist Arrest: दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम और झारखंड पुलिस और ATS टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ISIS से जुड़े एक आतंकवादी को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों टीम ने मिलकर इस कार्रवाई को अंजाम दिया। गिरफ्तार आतंकी का नाम अशहर दानिश है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ करके उसके दूसरे साथियों का पता लगाया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक, अशहर दानिश झारखंड के इस्लाम नगर में एक लॉज में छिपा हुआ था। ऐसा माना जा रहा है कि आरोपी अशहर दानिश आतंकवादी संगठन ISIS से जुड़ा हो सकता है। जांच में सामने आया है कि अशहर दानिश बोकारो के पेटवार का रहने वाला है। दिल्ली पुलिस एक मामले में अशहर दानिश की तलाश में जुटी थी।

देर रात की छापेमारी

पुलिस को सूचना मिली थी कि आतंकी दानिश झारखंड के इस्लाम नगर में छुपा हुआ है, जिसके बाद दिल्ली पुलिस टीम और झारखंड ATS, रांची पुलिस टीम अलर्ट हो गईं। जिसके बाद तीनों टीम ने बीती देर रात लॉज में छापेमारी करके आतंकी दानिश को अरेस्ट कर लिया। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

दिल्ली से आफताब गिरफ्तार

छापेमारी के दौरान पुलिस को दानिश के आतंकी संगठन से जुड़े होने के सबूत मिले थे। इसके अलावा पुलिस ने मौके से कुछ आपत्तिजनक सामग्री और डॉक्यूमेंट्स भी बरामद किए हैं। देशभर में चल रही छापेमारी के दौरान अब तक 6 संदिग्ध आतंकवादियों को हिरासत में लिया गया है और 2 को गिरफ्तार कर लिया गया है। रांची से अशहर दानिश और दिल्ली से आफताब नाम के संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया है। आफताब मुंबई का रहने वाला है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में कई बड़े खुलासे होने की संभावना है।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story