Delhi Police: 5 साल बाद मां का हत्यारा गिरफ्तार, नशे की लत में बेच दी थी डिग्री

Murder
X

दिल्ली में व्यक्ति ने की मां की हत्या।

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 5 साल से फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को नेपाल से पकड़ा गया है। आरोप है कि उसने अपनी मां की हत्या की थी।

Delhi Police: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो कोरोना महामारी के दौरान अपनी मां की हत्या कर नेपाल फरार हो गया था। आरोपी ने हेरोइन,हशीश सहित बाकी नशीले पदार्थों की लत के कारण अपनी बीटेक की डिग्री तक बेच दी थी। आरोपी को लगभग 3 साल तक तिहाड़ जेल में रहने के बाद 2020 में अंतरिम जमानत मिल गई। इसके बाद वो गायब हो गया। पुलिस ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया। लगभग 5 साल बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया है।

बता दें कि ये मामला 24 जनवरी 2017 में आरोपी अनिमेष झा ने नशे की लत के कारण अपनी मां मीता झा की द्वारका के घर में हत्या कर दी। 53 वर्षीय मीता झा इंश्योरेंस कंपनी में मैनेजर थीं। आरोपी के पिता की मौत के बाद उसके और उसकी मां के बीच पैसों को लेकर अकसर विवाद हो जाता था। इसको लेकर आए दिन झगड़े होते थे। आरोपी को डर था कि उसकी मां मीता अपनी सारी प्रॉपर्टी उसकी बहन के नाम कर दे देगी, जो लंदन में रहती है। इसको लेकर वो अकसर नाराज रहता था।

एक दिन आरोपी ड्रग्स के नशे में धुत ता और उसने अपनी मां से पैसे मांगे लेकिन मां ने पैसे देने से इनकार कर दिया। इसके कारण दोनों में बहस बढ़ गई। आरोपी ने अपनी मां मीता का सिर दीवार पर दे मारा। इसके बाद उसके गले में रस्सी लपेटकर उसका गला घोंट दिया। मां की हालत खराब हो गई, तो उसने उसे खींचकर बेड पर फेंक दिया।

लंदन में रह रही बेटी ने अपनी मां से बात करने के लिए उन्हें कई बार फोन किया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके कारण बेटी को शक हुआ। इसके बाद उसने पड़ोसियों को फोन किया और फिर पुलिस से संपर्क किया। 28 फरवरी,2017 को पुलिस ने घर का दरवाजा तोड़कर सड़ी गली लाश को बाहर निकाला।

सीसीटीवी फुटेज से एनालाइज कर पता चला कि ये हत्या किसी और ने नहीं बल्कि मृतका के बेटे ने की है। इसके बाद पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी को पटना से गिरफ्तार कर लिया। तीन साल बाद तिहाड़ जेल में रहने के बाद 2020 में उसे अंतरिम जमानत मिल गई। वो जमानत पर बाहर आया और गायब हो गया। आरोपी को भगोड़ा घोषित कर दिया गया। अब पुलिस ने उसे नेपाल से पकड़ लिया है, जो बड़ी कामाबी मानी जा रही है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story