Delhi Crime News: सबसे बड़ी ड्रग्स तस्करी का भंडाफोड़, पुलिस ने 121 किलो गांजा किया जब्त

सबसे बड़ी ड्रग्स तस्करी का भंडाफोड़, पुलिस ने 121 किलो गांजा किया जब्त
X
Delhi Crime: दिल्ली की एंटी नारकोटिक्स स्क्वॉड ने साल 2025 के सबसे बड़ी ड्रग तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही 121 किलो गांजा भी बरामद किया है। इस मादक पदार्थ की कीमत लगभग 25 लाख रुपए आंकी जा रही है।

Delhi Crime News: दिल्ली की साउथ-ईस्ट पुलिस ने साल 2025 की सबसे बड़ी ड्रग तस्करी का भंडाफोड़ किया है। साउथ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट (दक्षिण-पूर्व पुलिस) के थाना कालिंदी कुंज के एंटी नारकोटिक्स स्क्वॉड ने 121 किलो गांजे की बड़ी खेप पकड़ी है। इस मामले में 7 लोगों को गिरफ्तार भी किया है।

असम और वेस्ट बंगाल से गांजा लाकर दिल्ली में करते थे सप्लाई

जानकारी के अनुसार, पकड़े गए आरोपियों का इंटर स्टेट बैंक के साथ ताल्लुक था। ये लोग ट्रेन के जरिए असम और वेस्ट बंगाल से मादक पदार्थ दिल्ली-एनसीआर में लाकर बेचते थे। पकड़े गए मादक पदार्थ की कीमत लगभग 25 लाख रुपए बताई जा रही है।

सूचना के आधार पर 4 लोग गिरफ्तार

बता दें कि 24 अप्रैल को दक्षिण-पूर्व जिले की एंटी नारकोटिक्स टीम को सूचना मिली थी कि कुछ लोग देश के अलग-अलग राज्यों से गांजा लाते हैं और फिर दिल्ली-एनसीआर में उसकी तस्करी कर रहे हैं।सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की कालिंदी कुंज इलाके के मेट्रो पिलर नंबर 227 के पास से 4 लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मोहम्मद सुहैल, बादशाह आलम और उसकी पत्नी प्रमिला परवीन और एक अन्य महिला राशि के रूप में हुई।

पूछताछ में पुलिस को मिली जानकारी

इन चारों आरोपियों से पूछताछ और जब्त मोबाइल फोन से जानकारी मिली कि इस तस्करी के पीछे दो मास्टरमाइंड हैं। इनमें से एक पश्चिम बंगाल के हावड़ा से ऑपरेट करता है और दूसरा ग्रेटर नोएडा से। हावड़ा में बैठा मास्टरमाइंड उड़ीसा और आंध्र प्रदेश से गांजा मंगाता है और सप्लाई चेन को कंट्रोल करता है। वहीं ग्रेटर नोएडा वाला मास्टरमाइंड दिल्ली-NCR में गांजा सप्लाई करता है। ये पूरा सप्लाई का काम ग्रेटर नोएडा की एक गोदाम से चलता था। पुलिस ने 3 जून को ग्रेटर नोएडा में एक गोदाम पर रेड की। यहां से पुलिस ने मुख्य सप्लायर सोहेल और दो अन्य को गिरफ्तार कर लिया।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story