Delhi Police: दिल्ली पुलिस ने आतंकी साजिश को किया नाकाम, 'खालिस्तान जिंदाबाद' लिखने वाले पन्नू के 2 गुर्गे गिरफ्तार

Gurpatwant Singh Pannu Khalistani
X

'खालिस्तान जिंदाबाद' लिखने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार। 

Delhi Police: गणतंत्र दिवस के दौरान खालिस्तानी नारे लिखकर अशांति फैलाने के आरोप में पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Delhi Police: दिल्ली पुलिस ने 2 जगहों पर गणतंत्र दिवस के दौरान खालिस्तान के समर्थन के नारे लिखकर माहौल बिगाड़ने के आरोप में 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों पर आरोप है कि इन्होंने सिख फॉर जस्टिस के संस्थापक गुरपतवंत सिंह पन्नू के करीबी के कहने पर नारे लिखे थे। अब दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है, पुलिस आरोपियों से पूछताछ करके पूरे मामले का खुलासा करेगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपियों ने दिल्ली में दो अलग-अलग जगहों पर 'प्रो-खालिस्तान' और 'खालिस्तान जिंदाबाद' जैसे नारे लिखकर अशांति फैलाने की कोशिश की थी। जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि इस पूरी साजिश का कनेक्शन विदेश से जुड़ा हुआ है।

गुरपतवंत सिंह पन्नू ने रची साजिश

बताया जा रहा है कि गणतंत्र दिवस से पहले राजधानी में खालिस्तान के समर्थन में नारे लिखकर माहौला बिगाड़ने की साजिश कनाडा में बैठे खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू द्वारा रची गई थी। इस काम को पन्नू के एक करीबी ने बलजिंदर और रोहित उर्फ कीरथ द्वारा अंजाम दिया गया था। इस काम के लिए बलजिंदर और रोहित उर्फ कीरथ को 2 लाख रुपये का दिए गए थे।

23 जनवरी को पन्नू के खिलाफ FIR दर्ज

पुलिस जांच में यह भी पता लगा है कि आरोपी बलजिंदर दिल्ली में एम्बुलेंस चालक के तौर पर काम करता है। वही रोहित उसका करीबी साथी है। पुलिस ने संभावना जताई है कि इस मामले में पन्नू के कुछ और करीबी लोग भी इससे जुड़े हो सकते हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। दिल्ली पुलिस ने 23 जनवरी को गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ 26 जनवरी को राजधानी में अशांति फैलाने की धमकी देने के आरोप में FIR दर्ज की थी।

यह कार्रवाई तब शुरू हुई थी, जब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें पन्नू ने कथित तौर पर गणतंत्र दिवस के आसपास दिल्ली को निशाना बनाने की धमकियां दी थीं। पन्नू ने यह भी दावा किया था कि रोहिणी और डाबरी जैसे एरिया में स्लीपर सेल के माध्यम से खालिस्तान समर्थक पोस्टर चिपकाए गए हैं।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story