Drug Smugglers Arrested: दिल्ली पुलिस ने तीन चरस तस्करों को किया गिरफ्तार, कसोल में खेती करते थे आरोपी

Ghaziabad crime news
X

Ghaziabad crime news

Drug Smugglers Arrested: दिल्ली पुलिस ने अंतर्राज्यीय ड्रग तस्कर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके कब्जे से 1.10 करोड़ रुपए की चरस बरामद हुई है।

Drug Smugglers Arrested: अपराधों पर लगाम लगाने के लिए दिल्ली पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। हाल ही में दिल्ली पुलिस ने अंतरराज्यीय ड्रग तस्करी रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया। साथ ही एक करोड़ रुपए की कीमत से ज्यादा की चरस भी जप्त की है।

इस बारे में जानकारी देते हुए दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह गिरोह हिमाचल प्रदेश के कसौल में नशीले पदार्थ की खेती करता था और बाद में इन्हें देश के अलग-अलग कोने में बेचता था। जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस के दो अलग-अलग अभियानों में आरोपियों की गिरफ्तारियां और चरस की बरामदगी की गई है।

8 जनवरी को हुई थी पहली गिरफ्तारी

बता दें कि दिल्ली पुलिस की तरफ से पहली गिरफ्तारी 8 जनवरी को की गई थी। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उत्तर प्रदेश के 25 वर्षीय नसीम को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बताया कि उनके कब्जे से 1,438 ग्राम चरस जप्त की गई थी। साथ ही पंजाब के 40 वर्षीय संदीप को भी दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने चरस के साथ गिरफ्तार किया है।

खेतों में चरस उगाकर बेचते थे आरोपी

आगे की जांच से हिमाचल प्रदेश के कुल्लू से इंदर सिंह उर्फ इंद्रू को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद उसके घर की तलाशी ली गई, जहां से 696 ग्राम चरस जप्त की गई। इंदर सिंह ने कसौल के दूर दराज पहाड़ी इलाकों में नसीम के माध्यम से चरस उगाई थी। क्राइम ब्रांच की डीसीपी अपूर्वा गुप्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि नसीम चरस की खेती संभालता था। संदीप परिवहन की व्यवस्था करता था और इंदर सिंह मुख्य आपूर्ति करता था।

्इन तीनों ने साथ मिलकर एक हाई नार्को नेटवर्क बनाया। पुलिस को इस बारे में गुप्त सूचना मिली, जिसके बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की गई और एक-एक कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story