Rapist Arrested by Police: दिल्ली में 4 साल की बच्ची से रेप का दोषी गिरफ्तार, पुलिस को 4 साल बाद मिली कामयाबी

गुरुग्राम में हनी ट्रैप के मामले में 2 महिलाओं समेत वकील गिरफ्तार। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Delhi Police Arrested Rapist: दिल्ली में 4 साल की बच्ची से दुष्कर्म करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, शंभू यादव नाम के एक युवक ने 2016 में एक 4 साल की बच्ची से दुष्कर्म किया था। उसे 2016 में पॉक्सो एक्ट के तहत दोषी ठहराया गया और 2018 में उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।
2020 में हुआ था फरार
कोरोना महामारी के कारण उसे 2020 में 8 हफ्ते की पैरोल दी गई थी, जिसके बाद वो फरार हो गया। इसके बाद पुलिस उपायुक्त हर्ष इंदौरा ने बताया कि जेल अधिकारियों ने शंभू यादव के बारे में सूचना देने वाले युवक को 5000 रुपए का इनाम देने की घोषणा की थी। शंभू यादव 2020 से ही पुलिस से बच रहा था। वो मोबाइल फोन का भी इस्तेमाल नहीं करता था। उसे पकड़ा न जाए, इसके कारण वो अपने परिवार वालों से भी संपर्क नहीं करता था। वो कभी बिहार, तो कभी पश्चिम बंगाल में अपने ठिकाने बदलता रहा। लंबी तलाश के बाद शंभू यादव के संभावित मूवमेंट की जानकारी मिली।
4 साल की मासूम को बनाया था शिकार
बता दें कि साल 2016 में शंभू यादव दिल्ली में काम की तलाश में आया था। इस दौरान वो अलीपुर के टिकरी खुर्द में एक फैक्ट्री में काम करता था। जिस परिसर में वो रहता था, वहीं एक 4 साल की बच्ची और उसका परिवार भी रहता था। शंभू उसे बहला-फुसलाकर अपने कमरे में ले गया और उसका यौन शोषण किया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और पॉक्सो समेत तमाम धाराओं में मामला दर्ज कर लिया।
2018 में मिली थी उम्रकैद
शंभू यादव को 2018 में IPC की संबंधित धाराओं में और पॉक्सो एक्ट के तहत दोषी ठहराया गया और उम्रकैद की सजा दी गई। वो कोरोना महामारी के कारण 18 अप्रैल 2020 को अपने पैतृक गांव चला गया। पैरोल की अवधि खत्म होने के बाद भी वो वापस नहीं आया और बार-बार जगह बदलता रहा। पुलिस ने लंबे समय बाद उसे गिरफ्तार कर पाया है।
