Delhi Police: हत्या, पॉक्सो समेत तमाम मामले दर्ज, भगोड़ा खूंखार अपराधी फिल्मी स्टाइल में गिरफ्तार

Delhi Police Arrested Criminal
X

दिल्ली पुलिस ने भगोड़े अपराधी को किया गिरफ्तार।

Delhi Police: दिल्ली पुलिस ने हत्या, रेप, चोरी, धोखेबाजी समेत तमाम मामलों के अपराधी को गिरफ्तार किया है। अपराधी ने भागने की काफी कोशिश कीं, जो नाकामयाब रहीं।

Delhi Police: दिल्ली पुलिस ने एक खूंखार अपराधी को गिरफ्तार किया है। अपराधी का नाम नीतेश दाहिया उर्फ 'नाइट' है। इसने छोटी-मोटी चोरियों से अपराध की दुनिया में कदम रखा था। हालांकि अब उसके खिलाफ हत्या, रेप, पॉक्सो, चोरी, धोखाधड़ी जैसे तमाम गंभीर मामले दर्ज हैं। ये एक भगोड़ा है, जिसे पकड़ने के लिए पुलिस सोनीपत पहुंची। उसने पुलिस को थकाने की पूरी कोशिश की, वो एक छत से दूसरी छत और गलियों में फिल्मी स्टाइल में भागता रहा। पुलिस ने भी हार नहीं मानी और लगातार पीछा करती रही। आखिरकार नीतेश थक गया और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

दिल्ली क्राइम ब्रांच के डीसीपी पंकज कुमार ने बताया कि नीतेश एक आदतन अपराधी है। उसने केवल 10वीं तक पढ़ाई की है। इसके खिलाफ दिल्ली के बवाना थाने में अपहरण और हत्या का मामला दर्ज है। कांजावला में पॉक्सो एक्ट के तहत नाबालिग से रेप, गुरुग्राम में धोखेबाजी का मामला दर्ज है। गुरुग्राम में इसके खिलाफ नॉन-बेलेबल वॉरंट जारी किया जा चुका था।

साल 2018 में नीतेश ने अपनी बहन के बॉयफ्रेंड साहिल को अगवा कर उसकी हत्या कर दी थी। उस समय साहिल के चाचा जोगिंदर की शिकायत पर बवाना पुलिस ने केस दर्ज किया। जांच में पता चला कि साहिल एक लड़की से प्यार करता था। इससे परिवार वाले भड़क गए। लड़की से बातचीत की गई, तो उसने बताया कि उसके पिता विजेंदर और भाई राकेश, मनीष, लोकेश, नीतेश व सौरभ ने ईंट-पत्थर और डंडों से साहिल को पीट-पीटकर मार डाला। इसके बाद उसकी लाश को सोनीपत के सिलाना गांव के पास नहर में फेंक दी। इस मामले में नीतेश को गिरफ्तार किया गया। उसे 16 नवंबर 2024 को 14 दिन की अंतरिम जमानत मिली। इस दौरान वो भाग गया। 16 अक्टूबर 2025 को उसे भगोड़ा घोषित कर दिया गया।

वहीं दूसरे मामले में नीतेश ने एक नाबालिग लड़की को 'प्यार' का झांसा देकर अगवा कर लिया। इसके बाद उससे शादी भी कर ली। कांजावला थाने में पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। रिहा होने के बाद फिर जमानत तोड़ी। इसके बाद 3 सितंबर 2025 को भगोड़ा घोषित किया गया। दिल्ली के प्रशांत विहार, मंगोलपुरी, केएन काटजू मार्ग और आदर्श नगर में भी कई चोरी की वारदातें दर्ज हुईं।

पुलिस को टिप मिली कि वो सिलाना गांव में है। 4 नवंबर की आधी रात को क्राइम ब्रांच की टीम सिलाना गांव पहुंची। नीतेश ने पुलिस से भागने की कोशिश की। उसने छतों पर दौड़ लगाई और गलियों में दौड़ लगाई। हालांकि पुलिस ने पीछा नहीं छोड़ा और आखिर में उसे पकड़ लिया।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story