Delhi Murder Case: दिल्ली में प्रेमिका की हत्या...नेपाल जेल से भागा आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

दिल्ली पुलिस ने नेपाल बॉर्डर से पकड़ा हत्या का आरोपी।
Delhi Murder Case: दिल्ली पुलिस के क्राइम ब्रांच ने साल 2017 में गर्लफ्रेंड की हत्या करके फरार आरोपी को 8 साल बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को भारत-नेपाल बॉर्डर से पकड़ा है। यह मामला दिल्ली के न्यू अशोक नगर थाने में दर्ज है, जो उस समय खूब चर्चा में था। क्राइम ब्रांच के डीसीपी हर्ष इंदौरा ने बताया कि आरोपी की पहचान अर्जुन उर्फ भोला के रूप में की गई है। है। साल 2017 में उसने अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी, क्योंकि अगले महीने उसकी शादी होने वाली थी।
डीसीपी ने बताया कि युवती की हत्या नवंबर 2017 में हुई थी, जबकि उसकी शादी उसी साल दिसंबर में होने वाली थी। उन्होंने बताया कि आरोपी अपनी प्रेमिका से भागकर शादी करना चाहता था, लेकिन युवती ने मना कर दिया था। इसके कारण अर्जुन ने उसकी हत्या कर दी। डीसीपी ने बताया कि अर्जुन ने बहाना बनाकर अपनी प्रेमिका को घर पर ले गया, जहां पर उसने युवती के गले पर धारदार हथियार से कई वार करके उसकी हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी दिल्ली से भागकर नेपाल पहुंच गया।
नेपाल में भी किया मर्डर
दिल्ली पुलिस के अनुसार, काफी समय तक आरोपी की तलाश की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। मामला काफी गंभीर था, जिसके वजह से उस पर 1 लाख रुपये का इनाम रखा गया। वहीं, आरोपी अर्जुन नेपाल पहुंच गया था, जहां पर उसने अपने दोस्त को गर्लफ्रेंड की मां की हत्या की वारदात को अंजाम दिया। अर्जुन ने अपने साथी नौशाद और अन्य लोगों के साथ मिलकर महिला की हत्या कर दी थी। इस मामले में उसे उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी।
Delhi: DCP Crime Branch Harsh Indora says, "The person’s name is Arjun, alias Bhola. In 2017, he murdered his girlfriend because she was supposed to get married the following month. The murder took place in November 2017, and her wedding was scheduled for December 2017. Arjun… pic.twitter.com/9ykpOfqMQC
— IANS (@ians_india) September 15, 2025
नेपाल से जेल तोड़कर भागा आरोपी
हाल में पड़ोसी देश नेपाल में युवाओं ने बड़ी आंदोलन किया। इस दौरान नेपाल की राजधानी काठमांडू में कई जगहों पर हिंसक प्रदर्शन हुए। नेपाल में हिंसा के बीच हजारों कैदी जेल तोड़कर भाग निकले। दिल्ली पुलिस के अनुसार, आरोपी अर्जुन भी नेपाल की जेल से भागने में सफल रहा। वह नेपाल से भागकर बिहार के जिले के रक्सौल बॉर्डर से भारत में घुस गया। पुलिस ने बताया कि मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि आरोपी भारत में घुस आया है। इस पर पुलिस ने आरोपी अर्जुन को रक्सौल से ही गिरफ्तार कर लिया गया।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
