AL Falah: अल-फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दीकी गिरफ्तार, करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप

अल-फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दीकी गिरफ्तार।
Delhi Police:दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अल-फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दीकी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि सिद्दीकी को करोड़ों की जालसाजी और अनियमितताओं से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह कार्रवाई विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा दर्ज कराई गई 2 FIR के आधार पर की गई है।पुलिस के मुताबिक दिल्ली में लाल किला के पास हुए धमाके बाद अल-फलाह यूनिवर्सिटी जांच के दायरे में है।
ED ने भी की थी कार्रवाई
धमाके के बाद से ही अल फला यूनिवर्सिटी के संचालन से जुड़ी कई अनियमितताओं और फर्जीवाड़े की जांच को शुरू किया गया था। जांच के दौरान जो तथ्य सामने आए, उसके आधार पर ही क्राइम ब्रांच ने FIR दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी थी। अधिकारियों को मुताबिक, ED ने पहले अपनी तरफ से कार्रवाई शुरू कर दी थी। ED की जांच के बाद से दिल्ली पुलिस ने सिद्दीकी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
The Delhi Police Crime Branch has arrested Jawad Ahmed Siddiqui, Chairman of Al Falah University, in a case related to alleged fraud and irregularities, acting on complaints filed by the University Grants Commission (UGC). Two separate FIRs were registered in the matter, police…
— ANI (@ANI) February 5, 2026
4 दिन की पुलिस हिरासत
गिरफ्तारी के बाद सिद्दकी को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत ने पुलिस को चार दिन की हिरासत की परमिशन दी है, ताकि मामले से जुड़े दूसरे पहलुओं पर भी गहनता से जांच की जा सके। पुलिस का कहना है कि जांच अभी चल रही है, मामले से जुड़ी दूसरी जानकारियों को भी इकट्ठा किया जा रहा है।
10 नवंबर को हुआ था धमाका
दिल्ली में पिछले साल 10 नवंबर को लाल किला के पास कार में धमाका हो गया था। इस हादसे में कई लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई लोग घायल हो गए थे। धमाके के बाद अल फला यूनिवर्सिटी सुर्खियों में आई थी, क्योंकि इस यूनिवर्सिटी में पढ़ाने वाले डॉक्टर्स का धमाके में शामिल होने के बारे में पता लगा था। वहीं फरीदाबाद में एक कश्मीरी डॉक्टर को गिरफ्तार किया था, जिसके पास से करीब 360 किलोग्राम विस्फोटक पदार्थ और बड़ी संख्या में हथियार बरामद किए गए थे, इस डॉक्टर का संबंध भी अला फला यूनिवर्सिटी से था।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।
