Delhi Police: दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ा बावरिया गैंग का मोस्ट वॉन्टेड गुर्गा, 34 आपराधिक केस दर्ज

बावरिया गिरोह का सदस्य गिरफ्तार।
Bawaria Gang: दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बावरिया गिरोह के मोस्ट वॉन्टेड गुर्गे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि बदमाश कई मामलों मे फरार चल रहा था। बदमाश उत्तर प्रदेश के शामली का रहने वाला है। बदमाश के खिलाफ दिल्ली, गाजियाबाद, मुरादाबाद और अमरोहा में कई केस दर्ज हैं, जिसकी जांच की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक, बदमाश संजय उर्फ झल्लू पंजाब के मंडी गोबिंदगढ़ में छिपा हुआ था, जिसे अब गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस उपायुक्त हर्ष इंदौरा का कहना है कि संजय एक ईनामी बदमाश है, उसके खिलाफ दिल्ली और उत्तर प्रदेश में हत्या के प्रयास, डकैती, झपटमारी, सेंधमारी, चोरी और शस्त्र अधिनियम के उल्लंघन समेत 34 मामले दर्ज हैं। आदर्श नगर थाने में बदमाश के खिलाफ एक झपटमारी का केस दर्ज है, जिसमें उसे पहले भी दोषी कहा जा चुका है।
DCP ने कहा कि आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर एक संगठित अपराध गिरोह का संचालन कर रहा था। गिरफ्तारी से बचने के लिए बदमाश बार-बार उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब छिपता रहा, उसे पकड़ने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस ने आरोपी पर इनाम भी घोषित किया था। पुलिस ने कहा कि 2 हफ्ते तक संजय पर कड़ी निगरानी रखी गई, जिसके बाद ठिकाने पर छापेमारी करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
🚨🔥 AGS / CRIME BRANCH DELHI STRIKES HARD! 🔥🚨
— Crime Branch Delhi Police (@CrimeBranchDP) December 8, 2025
🎯 WANTED & NOTORIOUS Bawaria Gang Member ARRESTED!
😈 Hardcore interstate criminal involved in 34 cases across Delhi & UP
⚠️ Proclaimed Offender in 06 cases & wanted in more than 12 other cases
💰 Cash reward declared by UP… pic.twitter.com/OhrxJQD1Pt
संजय ने पुलिस को क्या बताया ?
संजय ने पूछताछ में बताया कि उसने 1 साल पहले साथियों के साथ मिलकर दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़ और दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में डकैती और लूट की वारदातों का अंजाम दिया था। पुलिस ने बदमाश के खिलाफ गैर-जमानती वारंट भी जारी किए थे और उसे भगाोड़ा घोषित कर दिया था। फिलहाल पुलिस बदमाश से पूछताछ में लगी हुई है, ताकि अन्य वारदातों के बारे में पता लगाया जा सके।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।
